पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ RBI की बड़ी एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Paytm को एक और बड़ा झटका! RBI ने शेड्यूल्ड बैंकों की लिस्ट से भी बाहर किया, जानिए क्या होगा असर

RBI Action On Paytm: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को शेड्यूल्ड बैंकों की लिस्ट से बाहर किया, जानिए इस फैसले का बैंकिंग सेक्टर और ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा।

मनोज आर्या

RBI Action On Paytm Payments Bank: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दरअसल, केंद्रीय बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को आरबीआई एक्ट, 1934 की सेकंड शेड्यूल्ड यानी शेड्यूल्ड बैंकों की लिस्ट से आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया है।

आरबीआई के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक को सेंकड शेड्यूल्ड से बाहर करने करने का फैसला 31 जुलाई 2026 के नोटिफिकेशन के तहत लिया गया था। हालांकि, बाद में 7 सितंबर 2026 को भारत का राजपत्र (Gazette of India) के भाग-3, अनुभाग- 4 में प्रकाशित किया गया।

अप्रैल 2026 में रद्द हुआ था लाइसेंस

आरबीआई अधिनियम की सेकंड शेड्यूल्ड में उन बैंकों को शामिल किया जाता है, जिन्हें सेंट्रल बैंक शेड्यूल्ड बैंकों के तौर पर मान्यता देता है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ यह कार्रवाई उनकी बैंकिंग लाइसेंस कैंसल किए जाने के बाद आया है।

आरबीआई ने अप्रैल 2026 में बैंक का लाइसेंस रद्द किया था। बैंकिंग लाइसेंस कैंसल होने के बाद पेटीएण पेमेंट्स बैंक के बिजनेस को बंद करने के प्रोसेस आगे बढ़ी और अब शेड्यूल्ड बैंकों की लिस्ट से बाहर किए जाने के साथ बैंक के रेग्युलेटरी स्थिति में एक बड़ा औपचारिक बदलाव आया है।

लंबे समय से RBI की निगरानी में था बैंक

बता दें कि Paytm Payments Bank पर सेंट्रल बैंक की यह कार्रवाई अचानक नहीं हुई थी। बैंक लंबे समय से आरबीआई की निगरानी में था। मार्च 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को नए ग्राहकों को जोड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया था। उस दौरान आरबीआई ने बैंक के कुछ अहम निगरानी मुद्दों का हवाला दिया था।

Paytm पर लग चुके हैं की सख्त प्रतिबंध

इसके बाद जनवरी और फरवरी 2024 में RBI ने Paytm Payments Bank पर और कड़े प्रतिबंध लगाए थे। केंद्रीय बैंक ने बैंक को नए जमा स्वीकार करने, क्रेडिट लेन-देन या टॉप-अप करने से रोक दिया था। ये पाबंदियां ग्राहक खातों, प्रीपेड उपकरणों और वॉलेट्स पर भी लागू की गई थीं।

इन उपायों के चलते Paytm Payments Bank की बैंकिंग सेवाएं काफी हद तक सीमित हो गई थीं और कंपनी को अपने व्यापार के कई हिस्सों के लिए अन्य विकल्प तलाशने पड़े थे।

Paytm की एक इकाई है बैंक

पेटीएम पेमेंट्स बैंक, विजय शेखर शर्मा द्वारा प्रमोट की गई फिनटेक कंपनी पेटीएम की एक इकाई है। बैंक पर लगातार रेगुलेटरी निगरानी और कार्रवाई के कारण इसका संचालन प्रभावित हुआ।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल