रिलायंस रिटेल (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

मुकेश अंबानी का मास्टरस्ट्रोक, अमेरिकी कंपनी के साथ की करोड़ों की बिजनेस डील

मिडिल क्लास सेगमेंट से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए रिलायंस रिटेल ने एक बेहतरीन स्ट्रेटेजी तैयार की है। जिसके अंतर्गत रिलायंस रिटेल ने इलेक्ट्रॉनिक मार्केट की कंपनी केल्विनेटर के साथ बिजनेस डील की है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए एक जबरदस्त चाल चली है। रिलायंस रिटेल ने पूरे भारत में तेजी से बढ़ने वाले प्रीमियम डोमेस्टिक डिवाइस के मार्केट में अपनी ग्रोथ को स्पीड देने के लिए 100 साल पुरानी अमेरिकन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंपनी केल्विनेटर के साथ डील की है। इस डील की अमाउंट लगभग 160 करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

रिलायंस रिटेल ने पहले इलेक्ट्रोनिक्स होम प्रोडक्ट्स इंक से लाइसेंस के अंतर्गत केल्विनेटर ब्रांड का उपयोग किया है। यह ब्रांड भारत में रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, एयर कूलर और वाशिंग मशीन सहित कई प्रोडक्ट्स की पेशकश करता है।

इस डील को लेकर क्या बोली ईशा अंबानी

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा है कि केल्विनेटर का अधिग्रहण हमारे लिए एक अहम पल है, जो हमें इंडियन कंज्यूमर्स के लिए विश्वसनीय ग्लोबल इनोवेशन की हमारी पेशकश को महत्वपूर्ण रूप से व्यापक बनाने में सक्षम बनाता है। यह हमारे बेजोड़ पैमाने, व्यापक सेवा क्षमताओं और बाजार में लीडिंग डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिये समर्थित है।

डील अमाउंट का नहीं हुआ खुलासा

रिलायंस रिटेल ने हालांकि अधिग्रहण के डील अमाउंट का खुलासा नहीं किया, लेकिन इलेक्ट्रोलक्स ग्रुप ने 2025 की दूसरी तिमाही के लिए अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कहा है कि इसकी ऑपरेटिंग इनकम में भारत में केल्विनेटर ट्रेडमार्क खंड के 18 करोड़ एसईके यानी स्वीडन मुद्रा यानी लगभग 160 करोड़ रुपये के विनिवेश का असर शामिल है।

हर भारतीय परिवार के साथ जुड़ने का मौका

रिलायंस रिटेल ने कहा कि केल्विनेटर ब्रांड के अधिग्रहण से भारत के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता टिकाऊ क्षेत्र में कंपनी की अग्रणी स्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कंपनी ने कहा कि केल्विनेटर की नवाचार की समृद्ध विरासत को रिलायंस रिटेल के विस्तृत खुदरा नेटवर्क के साथ जोड़ कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मूल्य प्राप्त करने और समूचे भारत में तेजी से बढ़ते प्रीमियम घरेलू उपकरणों के बाजार में विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह तालमेल सुनिश्चित करेगा कि उच्च गुणवत्ता वाले, वैश्विक रूप से मानकीकृत उत्पाद हर इंडियन फैमिली तक पहुंच सकें जिससे उनके डेली लाइफस्टाइल में सुधार हो।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक