-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Isha Akash Anant Who Is So Rich Among Mukesh Ambani Three Children
आकाश, ईशा, अनंत… मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों में सबसे अमीर कौन, किसको मिलती है कितनी सैलरी
- Written By: मनोज आर्या
आकाश अंबानी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन हैं। वह रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में डायरेक्टर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आकाश की सालाना सैलरी करीब 5.6 करोड़ रुपये है।

ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और आकाश अंबानी
नई दिल्ली: देश और एशिया के सबसे अमीर लोगों की जब भी बात होती है, उसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम सबसे आगे आता है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी 86.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 17वें अमीर शख्स हैं। लेकिन बात इसके बच्चों की करें तो वे भी किसी से कम नहीं हैं। मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी भी कम अमीर नहीं हैं। तीनों बच्चे रिलायंस इंडस्ट्रीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी
ईशा अंबानी मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी हैं। वह आकाश अंबानी की जुड़वा बहन हैं। ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद संभालती हैं। वह रिलायंस रिटेल, रिलायंस जियो और रिलायंस फाउंडेशन में एग्जीक्यूटिव लीडरशिप टीम की एक प्रमुख सदस्य भी हैं। इसके अतिरिक्त, ईशा टीरा ब्यूटी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और को-फाउंडर हैं। साथ ही वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं। ईशा की सालाना इनकम करीब 4.2 करोड़ रुपये है। उनकी नेटवर्थ 800 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
बड़े बेटे आकाश अंबानी
आकाश अंबानी ईशा अंबानी के जुड़वा भाई हैं। वह मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। आकाश अंबानी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन हैं। वह रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में डायरेक्टर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आकाश की सालाना सैलरी करीब 5.6 करोड़ रुपये है। साथ ही उनकी कुल नेटवर्थ 40.1 अरब डॉलर (करीब 3,32,815 करोड़ रुपये) बताई जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
भगवान वेंकटेश्वर के दरबार पहुंचे अनंत अंबानी, मुंडन के बाद मंदिर को दी 25 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात- PHOTOS
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP
छोटे बेटे अनंत अंबानी
अनंत अंबानी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। वह रिलायंस जियो में ऊर्जा और दूरसंचार क्षेत्र की देखरेख करते हैं। साथ ही वह जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में भी काम करते हैं। अनंत को सालाना 4.2 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। उनकी नेटवर्थ 40 अरब डॉलर (करीब 3,32,482 करोड़ रुपये) बताई जाती है।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
कौन सबसे अमीर?
मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों में आकाश अंबानी सबसे अमीर हैं। दूसरे नंबर पर अनंत अंबानी हैं। वहीं तीसरे स्थान पर ईशा का नाम है। हालांकि मुकेश अंबानी अपने तीनों बच्चों को कंपनी में जिम्मेदारी सौंप चुके हैं। समय-समय पर वह अपने बच्चों के कारोबार में मदद के लिए आगे आते रहते हैं।
Isha akash anant who is so rich among mukesh ambani three children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
Jun 29, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














