मुकेश अंबानी (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

आगे बढ़ने के लिए AI का नहीं दिमाग का करें इस्तेमाल...स्टूडेंट्स को मुकेश अंबानी ने दी सलाह, बोले- क्रिटिकल सोच ज़रूरी

पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय यानी पीडीईयू के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने भारत के इस सदी के आखिर से पहले दुनिया के सबसे समृद्ध राष्ट्र बनने की बात कही है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : देश के दिग्गज बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एआई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि एआई के चैटजीपीटी जैसे प्लेटफॉर्म के कारण इंसान की आलोचनात्मक सोच का कोई ऑप्शन नहीं है और देश के लोगों के इंटेलीजेंस के माध्यम से ही प्रगति करेगा। मुकेश अंबानी ने छात्रों से कहा है कि आपको चैटजीपीटी का उपयोग जरूर चरना चाहिए, लेकिन हमेशा इस बात को याद रखना चाहिए कि हम सिर्फ अपने इंटेलीजेंस से ही आगे बढ़ सकते हैं, ना कि एआई के माध्यम से।

पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय यानी पीडीईयू के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत इस सदी के आखिर से पहले दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बन जाएगा, लेकिन इस प्रगति से पृथ्वी को खतरा नहीं होना चाहिए और फॉसिल फ्यूल से क्लीन एनर्जी की ओर बदलाव की गति तेज की जानी चाहिए। पीडीईयू के अध्यक्ष अंबानी ने ग्रेजुएशन एग्जाम पास करने वाले स्टूडेंट्स से कहा कि एआई के संदर्भ में देश के युवा स्टूडेंट्स को मैं एक सलाह देना चाहता हूं। आपको सीखने के साधन के तौर पर एआई के उपयोग में कुशल होना चाहिए, लेकिन अपनी क्रिटिकल सोच को ना छोड़े। आपको चैटजीपीटी का उपयोग जरूर करना चाहिए, लेकिन हमेशा याद रखें कि हम सिर्फ अपने इंटेलीजेंस से ही प्रगति कर सकते हैं, न कि एआई के माध्यम से।

भारत दुनिया का सबसे समृद्ध देश

मुकेश अंबानी ने कहा है कि, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी के रुप में उभर सकता है और दुनिया की ऐसी कोई ताकत नहीं है जो इस ग्रोथ को रोक पाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की जरूरत पर जोर देते हुए कहा है कि मैं साफ तौर पर देख सकता हूं कि इस सदी के आखिर के पहले भारत दुनिया का सबसे समृद्ध देश बन जाएगा। लेकिन बाकी बड़ी इकोनॉमी के साथ भारत पर भी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा है कि हमें आर्थिक बढ़त को पृथ्वी को खतरे में डालने और क्लाइमेट चैलेंज को और बिगाड़ने की परमिशन नहीं दी जानी चाहिए। इसीलिए फॉसिल फ्यूल से क्लिन और ग्रीन एनर्जी की ओर बदलाव को तेज करना होगा। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

लीडिंग पोजिशन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा है कि ग्रीन एनर्जी, ग्रीन मटेरियल और एआई का मेल मानवता के आने वाले समय को आकार देने जा रहा है और वो चाहेंगे कि पीडीईयू इस तालमेल में लीडिंग पोजिशन हासिल करे। कॉन्वोकेशन फंक्शन में कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर और डायरेक्टर उदय कोटक चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद थे। कोटक ने अपने संबोधन में छात्रों से पैसे के बिना एक्सलेंस हासिल करने की अपील की थी। कोटक ने कहा है कि आप लाइफ में जो भी करें, क्वालिटी और एक्सीलेंस पर ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि अगर हम दोनों को हासिल कर लेते हैं, तो फाइनेंशियल नजरिए समेत हर चीज का रिजल्ट अपने आप आ जाएगा। पैसे के पीछे मत भागो, बेस्ट बनने की कोशिश करो।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट