रघुराम राजन, (पूर्व गवर्नर, RBI) 
बिज़नेस

Birthday Special: भोपाल में जन्म, विदेशों में स्कूली शिक्षा, जानें इंडियन इकोनाॅमी का जेम्स बाॅड कैसे बनें रघुराम राजन

रघुराम राजन 2003-06 तक आईएमएफ के चीफ इकोनॉमिस्ट रहे हैं। इसके बाद साल 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनको ऑनरेरी इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्त किया था।

मनोज आर्या

नवभारत डेस्क: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर और स्टार इकोनॉमिस्ट रघुराम राजन आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे है। रघुराम राजन का जन्म 3 फरवरी, 1963 के दिन मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। तमिल परिवार में जन्में रघुराम राजन की स्कूली शिक्षा भारत के बाहर से पूरी हुई थी। उसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया और फिर उन्होंने अपना पोस्ट-ग्रेजुएशन IIM अहमदाबाद से पूरा किया। उन्होंने अपने पोस्ट ग्रेजुएशन में डिप्लोमा इन बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का कोर्स किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी पीएचडी MIT सलोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पूरी की थी।

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और दिग्गज इकोनॉमिस्ट रघुराम राजन के जन्म दिन पर आइए जानते है उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें। रघुराम राजन अपनी पढ़ाई के दौरान हमेशा गोल्ड मेडेलिस्ट रहें हैं। रघुराम राजन को इंडियन इकोनाॅमी का जेम्स बाॅड कहा जाता है। रघुराम राजन 2003-06 तक आईएमएफ के चीफ इकोनॉमिस्ट रहे हैं।

2012 में बने थे भारत सरकार का चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर

साल 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजन को ऑनरेरी इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्त किया था। रघुराम राजन को 10 अगस्त, 2012 को कौशिक बसु की जगह पर भारत सरकार का चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर बनाया गया था। साल 2013 में 27 फरवरी को रघुराम राजन के नेतृत्व में तैयार किया गया इकोनॉमिक सर्वे पेश किया गया था। इसके बाद 2013 में रघुराम राजन रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर बने थें। रघुराम राजन 50 साल की उम्र में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के सबसे यंग गवर्नर बने थे। उन्होंने 22वें गवर्नर डी. सुब्बाराव की जगह ली थी और वो सितंबर 2013 से सितंबर 2016 के दौरान आरबीआई के गवर्नर रहे थे। बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!

छह किताबें लिख चुके हैं रघुराम राजन

अक्टूबर 2003 से लेकर दिसंबर 2006 तक रघुराम राजन इंटरनेशनल मोनेटरी फण्ड (IMF) में इकनोमिक काउंसलर और डायरेक्टर ऑफ रिसर्च रहें थे। इस पद पर रहने वाले राजन सबसे यंग कैंडिडेट थे। फॉरेन पॉलिसी की मैगज़ीन टॉप- 100 ग्लोबल थिंकर लिस्ट में रघुराम राजन 2010 और 2012 में फीचर किए गए थे। रघुराम राजन ने अब तक फाइनेंस पर 6 किताबें भी लिखी हैं। उन्होंने 11 पेमेंट बैंकों को मंजूरी देकर उन लोगों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई, जो अभी तक इससे वंचित थे।

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी