पंजाब नेशनल बैंक (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

PNB की कमाई में हुआ 52 प्रतिशत का फायदा, शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान

पब्लिक सेक्टर के बड़े बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक को लेकर एक खुशखबरी सामने आ रही है। जिसमें ये बताया गया है कि जनवरी से मार्च महीने वाली तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफिट में 52 प्रतिशत का उछाल आया है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी का पिछले वित्त वर्ष की जनवरी से मार्च महीने वाली तिमाही में नेट प्रॉफिट 52 प्रतिशत उछला है। इस बढ़त के साथ पीएनबी का नेट प्रॉफिट 4,567 करोड़ रुपये तक हो गया है। ये भी एक कारण है कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में पंजाब नेशनल बैंक ने 3,010 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

पीएनबी ने बुधवार को शेयर मार्केट को ये जानकारी देते हुए ये बताया था कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में बैंक की टोटल कमाई बढ़कर 36,705 करोड़ रुपये तक हो गई है, जबकि 1 साल पहले की समान तिमाही में ये 32,361 करोड़ रुपये थी।

बॉन्ड के माध्यम से जुटाएगा 8,000 करोड़

बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बासेल 3 स्टैंडर्ड के अनुरूप चालू वित्त वर्ष में बॉन्ड जारी कर 8,000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने के प्रपोजल को मंजूरी मिल गई है। चंद्रा ने कहा है कि इसमें से 4,000 करोड़ रुपये टियर 1 बॉन्ड के माध्यम से जुटाए जा सकते हैं, जबकि बची हुई राशि टियर 2 बॉन्ड से जुटाई जा सकती है। साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक की 200 नई ब्रांचेस खोलने की प्लानिंग है। इस दौरान 3,000 से ज्यादा कर्मचारियों और ऑफिसर्स की भर्ती भी की जा सकती है। असेट्स की क्वालिटी के मोर्चे पर बैंक की सकल नॉन परफॉर्मिंग असेट्स यानी एनपीए टोटल लोन का 3.95 प्रतिशत रहीं है, जबकि मार्च 2024 के आखिरी में ये रेश्यो 5.73 प्रतिशत का रहा था। साथ ही बैंक का नेट एनपीए भी टोटल लोन के 0.73 प्रतिशत से घटकर 0.40 प्रतिशत पर आ गया है।

शेयरहोल्डर्स को मिलेगा डिविडेंड

बैंक का कैपिटल एडीक्वेटी रेश्यो यानी सीएआर बढ़कर 17.01 प्रतिशत हो गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के आखिरी में ये आंकड़ा 15.97 प्रतिशत रहा था। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बैंक का प्रॉफिट 2023-24 के मुकाबले 8,245 करोड़ रुपये से दोगुना होकर 16,630 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान बैंक की टोटल इनकम 1,20,285 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,38,070 करोड़ रुपये हो गई हैं। इसी बीच बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2 रुपये के प्राइस वाले शेयर पर 2.90 रुपये का डिविडेंड देने की बात की सिफारिश की है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद