प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

मोदी सरकार की बड़ी योजना, शहर में रहने वालों को मिलेंगे सस्ते किराये के मकान; जानें किसे मिलेगा फायदा

Pradhan Mantri Awas Yojana: मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग से शहरों में रहने वालों को सस्ते किराये के मकान मिलेंगे।

मनोज आर्या

Pradhan Mantri Awas Yojana-Urban 2.0: शहरों में तेजी से बढ़ती आबादी के बीच घर खरीदना काफी महंगा हो गया है। यही कारण है कि ज्यादातर नौकरीपेशा लोग घर खरीदने की जगह किराए के घर में रहना पंसद कर रहे हैं। हालांकि, शहरों में किफायती रेट पर किराए का मकान मिलना भी काफी चुनौतीपूर्ण हो चुका है।

दूसरे शहरों से पढ़ाई, नौकरी या काम की तलाश में आने वाले लोगों को किफायती दर पर किराए का घर ढूंढना आसान काम नहीं है। ऐसे लोगों के लिए के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदीर सरकार एक खास योजना शुरू की है। यह योजना की मदद से लोग सस्ते किराए के घर में रह सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0

आपको बताते चले कि यह सुविधा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 स्कीम के तहत मिलती है। इस खास योजना के तहत अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग (ARH) व्यवस्था राहत देने वाली है। इस स्कीम के पीछे केंद्र सरकार का मकसद है शहरों में रहने वाले लोगों को किफायती रेट पर साफ-सुथरा मकान मुहैया कराना। आइए इस खास स्कीम के बारे में सबकुछ जानते हैं।

PMAY-U 2.0 में क्या खास?

सरकार का यह खास स्कीम शहरों में रहने वाले लोगों के लिए शुरू की गई है। जो रहने के लिए किफायती और साफ-सुथरी जगह सुनिश्चित करता है। जो लोग घर खरीदना नहीं चाहते हैं, लेकिन उन्हें कुछ समय के लिए घर की जरूर है। यह योजना उनलोगों के लिए भी काफी मददगार है जिनके पास घर नहीं है, और वे घर बनाने में सक्ष्म नहीं है।

इस योजना से किसे फायदा?

इसमें ईडब्ल्यूएस (EWS) और LIG वर्ग के लोग, शहरी प्रवासी, बेघर और जरूरतमंद लोग, औद्योगिक मजदूर, काम करने वाली महिलाएं, निर्माम श्रमिक, स्ट्रीट वेंटर, रिक्शा चालक और अन्य छोटे सेवा प्रदता शामिल हो सकते हैं। वहीं संविदा कर्मचारियों के लिए भी किराए पर घर उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

राज्य सरकारें भी करेंगी मदद

इस योजना के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को इन आवासीय परिसरों में जरूरी इंफ्रा उपलब्ध कराने पर फोकस करना होगा। इन आवासीय परिसरों में पीने का पानी, सीवर या सेप्टेज व्यवस्था, साफ-सफाई, सड़क, सामुदायिक केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और क्रेच जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा परिसर के आसपास जरूरत के मुताबिक छोटी दुकानें और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं भी विकसित की जा सकती हैं, ताकि यहां रहने वाले लोगों को जरूरत की चीजों के लिए दूर न जाना पड़े।

सरकार कैसे लागू करेगी यह स्कीम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्कीम को अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग को 2 मॉडल के जरिए लागू किया जाएगा। पहले मॉडल में सरकार द्वारा पहले से बनाए गए लेकिन खाली पड़े मकानों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) या सार्वजनिक एजेंसियों के माध्यम से किराये के मकानों में बदलने का काम करेगी।

पहले से मौजूद खाली सरकारी मकानों का इस योजना के तहत इस्तेमाल किया जा सकेगा। दूसरे मॉडल में निजी या सरकारी संस्थाएं जरूरतमंद लोगों के लिए नए किराये के मकान बनाएंगी और उनका संचालन, रखरखाव भी करेंगी।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?