कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

आम जनता को बड़ा झटका, पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा; नॉर्मल और तत्काल पासपोर्ट के लिए देने होंगे इतने रुपये

Passport Fees Latest Update: नोटिफिकेशन के अनुसार, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, सरेंडर सर्टिफिकेट या ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम जैसी सर्विसेज के लिए भी फीस बढ़ा दी गई है।

मनोज आर्या

Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने की प्लानिंग करने वाले लोगों को लिए एक बड़ा झटका है। दरअसल, केंद्र सरकार ने पासपोर्ट के लिए आवेदन फीस में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके अलावा पासपोर्ट को दोबारा इश्यू करवाने पर लगने वाले शुल्क को भी बढ़ा दिया गया है। सरकार ने फीस में बढ़ोतरी का ऐलान ऐसे समय पर किया है जब पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का प्रमाण है या नहीं पर विवाद चल रहा है। दरअसल, पासपोर्ट दिवस के अवसर पर विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान दिया गया था, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। अब पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद विपक्ष सरकार पर हमले तेज कर सकता है।

गुरुवार को विदेशी मंत्रालय की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में फीस बढ़ोतरी को लेकर जानकारी दी गई। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पासपोर्ट एक्ट, 1967 की धारा 24 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सरकार ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नये नियम 1 जुलाई से लागू होंगे।

पहले के मुकाबले अब कितना चार्ज?

नोटिफिकेशन के अनुसार, 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पासपोर्ट आवदेकों के लिए 36 पन्नों वाले पासपोर्ट की फीस 2,500 रुपये तय किया गया है। वहीं, 15 से 18 साल के वह आवेदक जो पासपोर्ट ले चुके हैं, लेकिन उसे रि-इश्यू करवाना चाहते हैं उनके लिए भी जनरल कैटेगरी में 2,500 रुपये देने होंगे। इससे पहले 36 पन्नों वाले पासपोर्ट के लिए 18 वर्ष से ज्यादा आयु वाले आवेदकों को सिर्फ 1,500 रुपये का भुगतना करना होता था, जबकि 18 वर्ष से कम उम्र वाले आवेदकों को केवल 1,000 रुपये की फीस चुकानी होती थी। इसके अलावा अगर 8 साल से छोटे बच्चे को पासपोर्ट बनवाने पर 10% की छूट का प्रावधान था। वहीं, 60 पन्नों वाले पासपोर्ट के लिए अगर कोई व्यक्ति आवेदन करता है, तो उसे 3,500 रुपये का का भुगतान करना होगा। वहीं, तत्काल के लिए 5,000 रुपये का चार्ज देना होगा।

पासपोर्ट बदलने पर भी अतिरिक्त शुल्क

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब पासपोर्ट गुम होने, फटने या खराब होने के स्थिति में बदलने पर लगने वाला शुल्क भी बढ़ गया है। 36 पन्नों वाले पासपोर्ट को रिप्लेस करने के लिए जनरल कैटेगरी में 5,000 रुपये और तत्काल कैटेगरी के लिए 7,500 रुपये देना होगा। इसके अलावा 60 पन्नों वाले पासपोर्ट के लिए लिए आवेदनकर्ता को 6,000 रुपये की फीस सामान्य में और तत्काल के लिए 8,500 रुपये देने होंगे।

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में नाबालिगों के लिए बनने वाले पासपोर्ट के फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। 36 पन्नों के पासपोर्ट के लिए आवेदन करने पर जनरल कैटेगरी में 1,750 रुपये और तत्काल के लिए 4,250 रुपये का पेमेंट करना होगा। वहीं, नाबालिगों का पासपोर्ट खोने या खराब होने की स्थिति में रि इश्यू करने पर सामान्य आवेदन के लिए 4,250 रुपये और तत्काल आवेदन के लिए 6,750 रुपये शुल्क के तौर पर चुकाना होगा।

पासपोर्ट वैधता में कोई बदलाव नहीं

नोटिफिकेशन के अनुसार, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, सरेंडर सर्टिफिकेट या ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम जैसी सर्विसेज के लिए भी फीस बढ़ा दी गई है। पहले इनके लिए 500 रुपये का चार्ज लगता था, जो अब 750 रुपये हो गया है। सरकार ने भले ही पासपोर्ट आवेदन फीस को बढ़ाने का फैसला लिया है। लेकिन इसकी वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी पासपोर्ट की वैधता पहले जैसे ही बनी रहेगी।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना