बिज़नेस

अब ICICI Bank के 'क्रेडिट कार्ड धारकों' को देना होगा 1% का एक्स्ट्रा चार्ज, जाने किस पेमेंट पर लागू होगा ये नियम

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : अगर आप भी आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के उन करोड़ों ग्राहकों में से एक हैं, ज‍िनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। तो अब आप भी सभी लेनदेन पर 1% का अधिक शुल्क देने के लिए तैयार हो जाएं। क्योंकी अब आईसीआईसीआई बैंक सभी क्रेडिट कार्ड धारकों (Credit Cardholders) के लेनदेन पर 1% चार्ज बढ़ा दी है। 

20 अक्टूबर से भरना होगा एक्स्ट्रा चार्ज 

दरअसल, आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों को कल से ही एक एसएमएस के जरिए एक सूचना प्राप्त हो रही है। जिसके अनुसार 20 अक्टूबर 2022 से ICICI Bank के सभी क्रेडिट कार्ड धारकों को रेंट पेमेंट (Online Rent Payment) के लिए 1 प्रत‍िशत अधिक का चार्ज देना होगा। 

मिल रहा है इस प्रकार का SMS 

प्रिय ग्राहक, 20-अक्टूबर-22 से, किराए के भुगतान के लिए आपके आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर सभी लेनदेन पर 1% शुल्क लगाया जाएगा।

इन लोगों के लिए लागू होगा यह न‍ियम

गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से यह नियम उन लोगों के लिए लागू किया गया है। जो लोग पेटीएम (Paytm), माईगेट, रेडजिराफ क्रेड या मैजिक ब्रिक्स आद‍ि चीजों का क‍िराया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भरते हैं। हालांकि, इस नियम के  लागू होने में अभी एक महीने का वक्त है। ऐसा इसील‍िए है ताकि बैंक के सभी ग्राहक इस नियम के ल‍िए खुद को तैयार कर सकें।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय