प्रतीकात्मक तस्वीर 
बिज़नेस

Fastag ने पहले ही दिन दिखाया दम, सालाना टोल पास को 1.4 लाख यूजर्स ने खरीदा

Fastag Yearly Pass: 15 अगस्त से केंद्र सरकार ने फास्टैग के ईयरली पास की सुविधा की शुरुआत की है। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि 1 ही दिन में लगभग 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे खरीदा है।

अपूर्वा नायक

Fastag Yearly Pass: केंद्र सरकार ने इसी 15 अगस्त से फास्टैग के ईयरली पास की सुविधा लागू की है। जो कि अब तेजी से लोकप्रिय होती हुई नजर आ रही है। कल से लागू की गई ये सुविधा के बाद शाम 7 बजे तक इसे 1.4 लाख यूजर्स ने फास्टैग के ईयरली पास खरीदे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI के द्वारा ये जानकारी दी गई है।

एनएचएआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागरिकों के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग को प्रोत्साहित करने और ईज ऑफ लिविंग को बढ़ाने की परिकल्पना के अनुरूप, NHAI ने 15 अगस्त 2025 से देश भर के National Highway और National Expressway पर लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर फास्टैग ईयरली पास की सुविधा सफलतापूर्वक लागू कर दी है।

एनएचएआई ने बयान में क्या कहा?

बयान में आगे कहा गया है कि सालाना पास की सुविधा नेशनल हाईवे का उपयोग करने वालों को खूब पसंद आ रही है। लागू होने के पहले दिन, शाम 7 बजे तक, लगभग 1.4 लाख यूजर्स ने सालाना पास खरीदे और उन्हें एक्टिवेट किया और टोल प्लाजा पर लगभग 1.39 लाख के ट्रांसेक्शन दर्ज किए गए। इस दौरान राजमार्गयात्रा ऐप पर यूजर्स की संख्या 20,000-25,000 हर समय रही और ईयरली पास यूजर्स को टोल शुल्क की जीरो कटौती के लिए एसएमएस संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

एनएचएआई ने वार्षिक टोल पास के जरिए यूजर्स की यात्रा को सुगम बनाने के लिए, प्रत्येक टोल प्लाजा पर एनएचएआई अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त,एनएचएआई ने यूजर्स की शिकायतों के निवारण के लिए, 1033 राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन को 100 से अधिक कर्मियों को जोड़कर और भी मजबूत किया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वालों के लिए एक निर्बाध और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करते हुए, फास्टैग वार्षिक पास एक साल की वैधता या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग के लिए 3,000 रुपए के एकमुश्त शुल्क के माध्यम से फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता को समाप्त करता है। यह फास्टैग वार्षिक पास सभी गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए लागू है जिनके पास एक वैध फास्टैग है और यह राजमार्गयात्रा ऐप या एनएचएआई वेबसाइट के माध्यम से एकमुश्त शुल्क का भुगतान करने के दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना