सिंधु गंगाधरन (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

नैसकॉम चेयरपर्सन ने इन चीजों को लेकर जतायी उम्मीद, एआई के बारे में कही बड़ी बात

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई के कारण बड़ी संख्या में छंटनी होने की उम्मीद की जा रही है, इसको लेकर जारी ग्लोबल चर्चा के बारे में उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को एक ऐसे स्रोत के तौर पर देखा जाना चाहिए जो स्किल और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारत के टेक्नोलॉजिकल सेक्टर में आए दिन कई अहम होते हैं। इसी सिलसिले में नैसकॉम की चेयरपर्सन सिंधु गंगाधरन ने भारत को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि जियोपॉलिटिकल बदलावों और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे बड़े नतीजों के कारण टेक्नोलॉजी सिनेरियो में बदलाव की उम्मीद है। साल 2025 में टेक्नोलॉजी के प्रति टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों का इंटरेस्ट बढ़ने और उसे अपनाने और स्ट्रैटिक्ल पार्टनरशिप बनने की ज्यादा आशंका है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई के कारण बड़ी संख्या में छंटनी होने की उम्मीद की जा रही है, इसको लेकर जारी ग्लोबल चर्चा के बारे में उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को एक ऐसे स्रोत के तौर पर देखा जाना चाहिए जो स्किल और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। गंगाधरन ने कहा है कि मुझे लगता है कि आज की दुनिया में यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हम बहुत मजबूत पार्टनरशिप बनाएं, क्योंकि केवल साथ मिलकर ही हम बड़े बदलाव ला सकते हैं और उन चुनौतियों का सामना कर सकते हैं, जिनसे दुनिया जूझ रही है।

एक अभूतपूर्व और ट्रांसफॉर्मेशनल टेक्नोलॉजी

एआई को एक अभूतपूर्व, ट्रांसफॉर्मेशनल टेक्नोलॉजी बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे एक सशक्त करने वाले माध्यम के तौर पर अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि लोग समझें कि यह एक अभूतपूर्व, ट्रांसफॉर्मेशनल टेक्नोलॉजी है, अब आपके पास इसे बेहद सुरक्षित, रेग्यूलेटेड, गवर्नड तरीके से इस्तेमाल करने की शक्ति है। इसलिए वास्तव में, मैं आपके स्किल को बढ़ाने में मदद करने के लिए उस टेक्नोलॉजी का लाभ उठाना चाहती हूं।

बिजनेस के लिए बेहतर

उनका मानना ​​है कि यह मुद्दा नौकरियों के डिस्पेल्समेंट से कम, ज्यादा प्रोडक्टिविटी और प्रॉफिट हासिल करने के लिए टेक्नोलॉजी का फायदा उठाने से अधिक जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां तक ​​टेक्नोलॉजी पर खर्च की बात है तो अब यह एहसास हो रहा है कि टेक्नोलॉजी को अपनाना ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा है कि हर कोई समझता है कि इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। आप ऐसा जितनी जल्दी करेंगे, आपके बिजनेस के लिए उतना ही बेहतर होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा