प्रतीकात्मक तस्वीर  
बिज़नेस

मिलिए देश के सबसे छोटी उम्र के करोड़पति बच्चे से, सिर्फ 17 महीने में कमाए करोडों

आईटी सेक्टर की सबसे जानी मानी कंपनी इंफोसिस के को फाउंडर नारायण मूर्ति की कंपनी ने इस तिमाही में जमकर प्रॉफिट हासिल किया है। जिसके चलते उनके 17 महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति ने डिविडेंड के तौर पर करोड़ो की कमाई की।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : क्या आप कभी सपने में भी ये सोच सकते हैं कि सिर्फ 17 महीने का बच्चा करोड़ों का मालिक बन सकता है? अगर ये सोचकर आप हैरान है, तो आपको बता दें कि ये बिल्कुल सच बात हैं। भारत के आईटी सेक्टर के दिग्गज बिजनेसमैन इंफोसिस के को फाउंडर नारायण मूर्ति के केवल 1 साल 5 महीने यानी 17 महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति ने अब तक अपने दादाजी की कंपनी से 10.65 करोड़ रुपए का डिविडेंड कमा लिया है। हाल ही में आईटी कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 22 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंट घोषित किया है। जिसके कारण उनके पोते को 3.3 करोड़ रुपये और भी मिलेंगे।

कब मिलेगा डिविडेंड

आईटी कंपनी इंफोसिस ने 22 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसी के साथ उनके पोते एकाग्र जिसके पास कंपनी के 15 लाख शेयर हैं और जो साथ ही कुल हिस्सेदारी का 0.04 प्रतिशत बनता है। डिविडेंट हासिल करने के लिए कंपनी ने इसकी रिकॉर्ड डेट 30 मई तय की है और इसकी पेमेंट की तारीख 30 जून तय की गई है।

डिविडेंड से अब तक इतनी कमाई

इंफोसिस के को फाउंडर नारायण मूर्ति के 17 महीने के पोते एकाग्र रोहन मूर्ति को इससे पहले इस साल 3 बार में कुल 7.35 करोड़ रुपए का अंतरिम डिविडेंड मिला था। अब फाइनल डिविडेंड के साथ उनकी कुल संपत्ति 10.65 करोड़ रुपए हो जाएगी। इतना ही नहीं एकाग्र सिर्फ 1 साल 5 महीने यानी 17 महीने की उम्र में भारत के सबसे छोटे उम्र वाले करोड़पति में से एक हैं। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

कैसे मिले शेयर

आपको बता दें, कि साल 2024 में नारायण मूर्ति ने अपने 17 महीने के पोते एकाग्र को कंपनी के 15 लाख शेयर गिफ्ट किए थे। उस समय इन शेयरों की मार्केट वैल्यू 240 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। उस समय नवंबर 2023 में जन्मे एकाग्र केवल चार महीने के ही थे। कंपनी ने मार्च तिमाही में 40,925 करोड़ रुपए की रेवेन्यू रिपोर्ट पेश की जो पिछले तिमाही से 2 प्रतिशत कम है।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर

IMD Rain Alert: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश