नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Narayan Murthy : मूर्ति कपल पर बन रही है बायोपिक, 3 भाषाओं में रिलीज होगी ये फिल्म

इस फिल्म को बनाने के लिए अश्विनी अय्यर-तिवारी और नितेश तिवारी सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति के परिवार से हर छोटी और बड़ी जानकारियों को जुटाने में लगे हुए हैं ताकि इनके आधार पर फिल्म की कहानी बनायी जा सके।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस के फाउंडर चर्चा में रहते हैं। इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति दोनों की पहचान पावर कपल के तौर पर की जाती है। अब खबर आ रही है कि इन दोनों की जिंदगी को अब सिल्वर स्क्रीन पर उतारा जाने वाला है। राइटर- डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की जोड़ी अश्विनी अय्यर और नितेश तिवारी की जोड़ी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और नारायण मूर्ति की मातृभाषा यानी कन्नड़ में बनायी जाएगी।

नारायण मूर्ति अपनी इस बायोपिक को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने फिल्ममेकर्स को इस फिल्म पर काम जल्द से जल्द शुरू करने की बात भी कही है। जहां एक ओर नारायण मूर्ति आईटी सेक्टर में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। साथ ही उनकी पत्नी सुधा मूर्ति सामाजिक कार्यों के साथ-साथ बुक लिखने के लिए भी जानी जाती हैं। साथ ही वह कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वो प्रार्थने', 'प्रीति इलदा मेले' और 'उप्पू, हुली, खरा' जैसी फिल्मों में भी छोटी-छोटी भूमिकाएं निभा चुकी हैं।

स्क्रिप्ट पर जोरो- शोरों से काम चल रहा

इस फिल्म को बनाने के लिए अश्विनी अय्यर-तिवारी और नितेश तिवारी सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति के परिवार से हर छोटी और बड़ी जानकारियों को जुटाने में लगे हुए हैं ताकि इनके आधार पर फिल्म की कहानी बनायी जा सके। फिल्म के लिए अभी कोई नाम फाइनल नहीं किया गया है। फिलहाल, प्रोजेक्ट को मूर्ति के नाम से आगे बढ़ाया जा सकता है। एक बार स्क्रिप्ट तैयार हो जाने के बाद एक्टर और एक्ट्रेस के नाम फाइनल किए जाएंगे। बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

फिल्म बनने में इस लिए हो रही है देरी

इस फिल्म को बनने में लगने वाले टाइम के बारे में अश्विनी अय्यर तिवारी ने एक इंटरव्यू में इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म से जुड़ी कहानी अभी लिखी जा रही है। इसमें समय जरूर लग रहा है, लेकिन इनकी कहानी लोगों तक पहुंचाने में मुझे काफी खुशी होगी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वो एक ऐसी फिल्म बनाने की तैयारी में जुटे हैं, जिससे दर्शक खुद को इससे जोड़ सके। उनका लक्ष्य सिर्फ कमर्शियल हिट देने का नहीं है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट