मारुतु सुजुकी (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

दूसरी तिमाही में घटा मारुति सुजुकी का कारोबार, इतना प्रतिशत नेट प्रॉफिट

देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी तिमाही रिपोर्ट पेश की है, जिसके आधार पर पता चला है कि इस कंपनी को दूसरी तिमाही में नुकसान हुआ है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर की सबसे प्रमुख कार कंपनियों में से एक मारुति सुजुकी यानी एमएसआई ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। इस रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर के आखिर में दूसरी तिमाही का एकीकृत नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर घटा है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी के नेट प्रॉफिट में 18 प्रतिशत तक की गिरावट आयी है और ये घटकर 3,102 करोड़ रुपये हो गई है।

कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की दूसरी तिमाही में 3,786 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी ऑपरेटिंग इनकम बढ़कर 37,449 करोड़ रुपये हो गई है, जो इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में 37,339 करोड़ रुपये थी।

इतना प्रतिशत रहा नेट प्रॉफिट

कंपनी ने एकल आधार पर दूसरी तिमाही में 17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,069 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,716 करोड़ रुपये था। कंपनी की शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 35,535 करोड़ रुपये के मुकाबले 35,589 करोड़ रुपये रही।

एक्सपोर्ट भी बढ़ा

मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसने कुल 5,41,550 वाहन बेचे है। इसमें से घरेलू सेल्स 4,63,834 इकाई और निर्यात 77,716 इकाई रहा है। घरेलू सेल्स में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है, जबकि एक्सपोर्ट में 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

विलय को मिली मंजूरी

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के खुद में विलय को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। यह विलय कंपनी अधिनियम 2013 के प्रासंगिक प्रावधानों, इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों, आयकर अधिनियम 1961 और समय-समय पर संशोधित अन्य लागू कानूनों के अनुसार क्रियान्वित किया जाएगा।

आपको बता दें कि कार बनाने वाली इस कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजार में अपने आईपीओ को लॉन्च किया है। मारुति सुजुकी के इस आईपीओ ने बीमा कंपनी एलआईसी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। इस आईपीओ को लेकर निवेशक भी काफी उत्साहित थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता