6 नवंबर को स्विगी आईपीओ की होगी बाजार में एंट्री, इतना बड़ा होगा ये IPO

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म कंपनी स्विगी ने इस साल की शुरूआत में ही मार्केट रेग्यूलेटर सेबी के पास अपने आईपीओ को लॉन्च करने की मंजूरी के लिए दस्तावेज जमा किए थे। जिसके बाद सितंबर महीने में सेबी ने इस कंपनी को आईपीओ को लॉन्च करने की मंजूरी दे दी थी।
Swiggy IPO Launching On 6 November
स्विगी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : साल 2024 आईपीओ बाजार के लिए काफी लकी साबित हो रहा है। इस साल भारत की बड़ी बड़ी कंपनियां एक के बाद एक आईपीओ को मार्केट में उतार रही है। इतना ही नहीं ये आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। हाल ही में ऑटोमोबाइल सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक हुंडई मोटर्स इंडिया ने अपने आईपीओ को लॉन्च किया था। इस आईपीओ ने इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

अब खबर आ रही है कि फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी भी जल्द ही अपने आईपीओ की बाजार में एंट्री करवा सकती है। बताया जा रहा है कि ये कंपनी 6 नवंबर को अपने आईपीओ को मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इस कंपनी के आईपीओ से जुड़ी अपडेट हम आपके सामने पेश करने जा रहे हैं।

स्विगी आईपीओ का साइज

आईपीओ में निवेशक करने वाले निवेशकों के लिए ये एक जबरदस्त मौका साबित हो सकता है। स्विगी कंपनी नवंबर महीने की शुरूआत में इस आईपीओ को लॉन्च करने की तैयारियों में जुट गई है। 6 नवंबर को लॉन्च होने वाला ये आईपीओ 8 नवंबर को निवेशकों के लिए खुलेगा। 13 नवंबर को इस आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर हो सकती है। स्विगी इस आईपीओ के जरिए करीब 11,300 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेगी। कुछ रिपोर्ट्स के आधार पर पता चला है कि ये कंपनी अपने इश्यू के माध्यम से 6800 करोड़ रुपये की कीमत के शेयरों को ओएफएस के माध्यम से जारी करेगी। साथ ही जानकारी मिली है कि ये कंपनी 4500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर भी इश्यू करेगी।

सितंबर में सेबी ने दी थी मंजूरी

दरअसल फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म कंपनी स्विगी ने इस साल की शुरूआत में ही मार्केट रेग्यूलेटर सेबी के पास अपने आईपीओ को लॉन्च करने की मंजूरी के लिए दस्तावेज जमा किए थे। जिसके बाद सितंबर महीने में सेबी ने इस कंपनी को आईपीओ को लॉन्च करने की मंजूरी दे दी थी। आपको बता दें कि इस कंपनी ने 2 बार सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा किया था। आंकड़ों के अनुसार, स्विगी फूड डिलीवरी सेक्टर में एक बहुत बड़ा नाम है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com