रिलायंस इंडस्ट्रीज (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

एमकैप की रेस में पटरी से उतरी से ये कंपनियां, 4.74 लाख करोड़ रुपये की आयी गिरावट

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी कोषों की सतत निकासी से बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3,883.4 अंक या 4.53 प्रतिशत नीचे आया। समीक्षाधीन हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन यानी मार्केट कैप 1,88,479.36 करोड़ रुपये घटकर 18,76,718.24 करोड़ रुपये पर आ गया।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : इस हफ्ते के बाजार पूंजीकरण के आंकड़े काफी चौंकाने वाले है। इस हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 कंपनियों के बाजार मूल्यांकन यानी मार्केट कैपिटल के आंकड़े में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते के आंकड़े के अनुसार पता चला है कि इसमें 4,74,906.18 करोड़ रुपये की गिरावट आयी है। इस दौरान सबसे ज्यादा घाटा रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी कोषों की सतत निकासी से बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3,883.4 अंक या 4.53 प्रतिशत नीचे आया। समीक्षाधीन हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन यानी मार्केट कैप 1,88,479.36 करोड़ रुपये घटकर 18,76,718.24 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यू 72,919.58 करोड़ रुपये घटकर 12,64,267.35 करोड़ रुपये रही। भारती एयरटेल का मार्केट कैपिटल 53,800.31 करोड़ रुपये घटकर 9,34,104.32 करोड़ रुपये पर आ गया है, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का वैल्यूएशन 47,461.13 करोड़ रुपये घटकर 8,73,059.59 करोड़ रुपये रह गया है।

इन कंपनियों को हुआ नुकसान

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी का मूल्यांकन 33,490.86 करोड़ रुपये घटकर 6,14,125.65 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 27,525.46 करोड़ रुपये घटकर 6,69,363.31 करोड़ रुपये पर आ गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 24,139.66 करोड़ रुपये घटकर 6,29,695.06 करोड़ रुपये पर आ गई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस का मार्केट कैपिटल 21,690.43 करोड़ रुपये घटकर 15,37,361.57 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई का वैल्यूएशन 5,399.39 करोड़ रुपये घटकर 7,10,934.59 करोड़ रुपये पर आ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज नं 1 पर

हालांकि, इस रुख के विपरीत इन्फोसिस का मार्केट कैपिटल 4,629.64 करोड़ रुपये बढ़कर 7,96,527.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले पायदान पर कायम रही है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।

पिछले हफ्ते के आंकड़े

पिछले हफ्ते एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटल 58,569.52 करोड़ रुपये बढ़कर 13,28,605.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू 44,319.91 करोड़ रुपये बढ़कर 9,74,810.11 करोड़ रुपये हो गई थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज का वैल्यूएशन 19,384.07 करोड़ रुपये बढ़कर 20,11,544.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। हिंदुस्तान यूनिलीवर का वैल्यूएशन 10,725.88 करोड़ रुपये बढ़कर 7,00,084.21 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का 1,375.6 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,43,907.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z