(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

ITR फाइलिंग से लेकर सिल्वर हॉलमार्किंग तक, सितंबर में होंगे ये बड़े बदलाव; आपकी जेब पर सीधा असर

Income Tax Return: आयकर विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 की आईटीआर फाइलिंग के लिए तय की गई डेडलाइन 15 सितंबर, 2025 को समाप्त हो रही है। इससे पहले ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी।

मनोज आर्या

New Rules From September 1: अगला महीना यानी सितंबर 2025 शुरू होने में करीब 12 घंटों का समय बचा हुआ है। इस महीने कुछ ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। इसमें आईटीआर फाइलिंग, यूपीएस, सिल्वर हॉलमार्किंग और पर्सनल फाइनेंस से जुड़े नियम शामिल हैं।

आयकर विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 की आईटीआर फाइलिंग के लिए निर्धारित की गई विस्तारित डेडलाइन 15 सितंबर, 2025 को समाप्त हो रही है। इससे पहले आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी।

सिल्वर हॉलमार्किंग 1 सितंबर से लागू

देश में एक सितंबर से सिल्वर हॉलमार्किंग लागू हो जाएगी। ग्राहकों के पास हॉलमार्क वाली चांदी या बिना हॉलमार्क वाली चांदी खरीदने के दोनों विकल्प होंगे। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने चांदी के आभूषणों के लिए हॉलमार्किंग की सुविधा देने का फैसला किया है। हालांकि, शुरुआत में यह स्वैच्छिक होगा।

SBI क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव

एसबीआई कार्ड्स ने सितंबर से प्रभावी अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में संशोधन किया है। 1 सितंबर से, लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड, लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड सेलेक्ट और लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड प्राइम कार्डधारकों को डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म, व्यापारियों और सरकारी लेनदेन के माध्यम से की गई खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे। सभी सीपीपी (कार्ड प्रोटेक्शन प्लान) एसबीआई कार्ड ग्राहकों को 16 सितंबर से उनकी रिन्यूएबल डेट के आधार पर ऑटोमेटिक रूप से अपडेट किए गए प्लान वेरिएंट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। कार्ड प्रोटेक्शन प्लान तीन विकल्पों में उपलब्ध है जिसमें क्लासिक, प्रीमियम और प्लैटिनम शामिल हैं। रिन्यूएबल की कीमतें क्लासिक के लिए 999 रुपए, प्रीमियम के लिए 1,499 रुपए और प्लैटिनम के लिए 1,999 रुपए निर्धारित की गई है।

NPS या UPS चुनने की आखिरी तारीख

पात्र केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (UPS) चुनने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। सरकार द्वारा यह विस्तार 30 जून, 2025 की मूल समय सीमा से बढ़ाकर अधिक कर्मचारियों को यह निर्णय लेने का अवसर देने के लिए दिया गया है कि उन्हें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से यूपीएस में जाना है या नहीं।

LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकते हैं बदलाव

हर महीने की तरह ही 1 सितंबर से भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है। पिछले कई महीने से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो रहा है। पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ था। अगस्‍त में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर प्राइस 33.50 रुपये कम होकर दिल्‍ली में 19 किलो LPG सिलेंडर का प्राइस 1,631.50 रुपये हो गया था। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्‍ली में 853 रुपये है, जो 8 अप्रैल 2025 से नहीं बदला है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी