म्यूचुअल फंड्स (सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Mutual Fund: दिसंबर में 14% बढ़ा निवेश, 41,156 करोड़ रुपये हुई म्यूचुअल फंड की इक्विटी

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वेंकट चलसानी ने कहा कि इस गिरावट का कारण बाजार में ‘करेक्शन' के साथ लोन या बॉन्ड स्कीम से 1.27 लाख करोड़ रुपये की निकासी है।

मनोज आर्या

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फंड की इक्विटी में दिसंबर माह में निवेश 14 प्रतिशत बढ़कर 41,156 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने कहा कि म्यूचुअल फंड की स्मॉल और मिड कैप (छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों में निवेश करने वाले) की पूंजी योजनाओं में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही और इस महीने के दौरान निवेश रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। हालांकि, इन दोनों सेक्टरों में जोखिम को लेकर चिंता जताई जा रही थी।

व्यवस्थित निवेश योजनाओं (SIP) में निवेश पिछले महीने 26,459 करोड़ रुपये रहा, जो नवंबर में 25,320 करोड़ रुपये था। एसआईपी के प्रबंधन के तहत एसेट 13.63 लाख करोड़ रुपये रहीं, जो कुल एसेट का लगभग पांचवां हिस्सा है। दिसंबर के अंत तक म्यूचुअल फंड कंपनियों के प्रबंधन के तहत कुल परिसंपत्तियां (एयूएम) 66.93 लाख करोड़ रुपये थीं, जो एक महीने पहले की समान अवधि के 68.08 लाख करोड़ रुपये से कुछ कम है।

बाजार में गिरावट का मख्य कारण

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वेंकट चलसानी ने कहा कि इस गिरावट का कारण बाजार में ‘करेक्शन' के साथ लोन या बॉन्ड स्कीम से 1.27 लाख करोड़ रुपये की निकासी है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में लगातार रुचि और भविष्य में उम्मीद को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में चलसानी ने माना कि ऐसी अनिश्चितताएं हैं जो बाजार को प्रभावित कर सकती हैं। बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

ट्रंप को लेकर लोगों के मन में कई शंकाएं

जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के साथ वहां के प्रशासन में बदलाव को लेकर भी लोगों के मन में कई शंकाएं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय निवेशकों का शेयर बाजार में भरोसा बना हुआ है। एसआईपी में निरंतर रुचि की ओर इशारा करते हुए चलसानी ने कहा कि यह निवेश लॉन्ग टर्म में भारतीय बाजारों में निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता