TCS को लेकर बड़ी खबर। (सौ. X) 
बिज़नेस

ये कंपनी करेगी ग्रेजुएट्स की ताबड़तोड़ भर्ती, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

देश के आईटी सेक्टर में आने वाले समय में कुछ बड़े बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। जहां एक ओर TCS में छंटनी का दौर दिखायी देगा, तो वहीं Infosys में नई रिक्रूटमेंट की खबर आ रही है।

अपूर्वा नायक

Infosys Plans to Hire Graduates: सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी में से एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आने के बाद जहां देश की बड़ी आईटी कंपनियां ताबड़तोड़ छंटनी कर रही है। उसी दौरान  एक ऐसी कंपनी भी है, जो भविष्य में हजारों की संख्या में ग्रेजुएट्स को जॉब देने की प्लानिंग कर रही हैं।

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस जल्द ही अपनी कंपनी में बड़ी तादाद में हायरिंग करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने इस साल 20,000 ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को हायर किए जाने की कंपनी की योजना पर मुहर लगायी है।

एआई और वर्कफोर्स पर हैं कंपनी का फोकस

सीईओ सलिल पारेख ने बताया है कि फाइनेंशियर ईयर 2026 की पहली तिमाही में 17,000 से ज्यादा एम्पॉलयी की हायरिंग की जाने वाली है। इसके साथ ही, लगभग 20,000 ग्रेजुएट्स को कंपनी में रिक्रूट करने की प्लानिंग की जा रही हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई के साथ-साथ कंपनी इन दिनों अपने वर्कफोर्स को भी बढ़ाने के बारे में सोच रही है। इस पर जानकारी देते हुए सीईओ सलिल पारेख ने बताया है कि इंफोसिस ने दोनों ही सेक्टर्स में इंवेस्टमेंट के साथ खुद को आगे बनाए रखा है। इंफोसिस में अब तक विभिन्न 2,75,000 कर्मचारी एआई और डिजिटल स्किल्स की ट्रेनिंग ले चुके हैं।

टीसीएस में हुई 12,000 एम्पॉलयी की छंटनी

देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS में भी 12,000 एम्पॉलयी की छंटनी होने की खबर सामने आने के बाद इंफोसिस में हायरिंग का ऐलान किया गया है। टीसीएस में हो रही ये छंटनी देश के आईटी सेक्टर में होने वाली अब तक की सबसे बड़ी छंटनी है।

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में देश की आईटी कंपनी में इतने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा अब तक किसी भी कंपनी ने नहीं की है। हालांकि, आईटी कंपनियों के टॉप संगठन नैसकॉम ने हाल ही में आईटी सेक्टर में और भी ज्यादा छंटनी होने का इशारा दिया है। नैसकॉम ने कहा है कि ऐसा देश-विदेश से ग्राहकों की बढ़ती और बदलती डिमांड और इनोवेशन के चलते हो सकता है।

बिजनेल मॉडल्स को नए स्ट्रक्टर में ढालने में एआई की भूमिका पर बात करते हुए पारेख ने कहा है कि एआई के कारण गहरे ऑटोमेशन के साथ ही और ज्यादा डिटेल में जानकारी मिलती है, लेकिन इसके लिए हायर लेवल के स्किल्स और कड़ी मेहनत की भी जरूरत है। उन्होंने कहा है कि इंफोसिस अपने वर्कफोर्स का दायरा बढ़ाते रहेगी, दो टेक्नोलॉजी और टैलेंट के प्रति उसके कमिटमेंट को दिखाता है।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर

IMD Rain Alert: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश