रतन टाटा (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

उद्योग जगत में छाया मातम, जाने किस इंडस्ट्री चेंबर ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

इंडस्ट्री चेंबर फिक्की ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा है कि फिक्की रतन टाटा को न केवल एक सफल कारोबारी के रूप में, बल्कि एक आदर्श व्यक्ति के रूप में भी याद करता है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरे देश और उद्योग जगत में मातम छाया हुआ है। इसी कड़ी में इंडस्ट्री चेंबर फिक्की ने भी उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया है। इस उद्योग मंडल ने रतन टाटा को एक आदर्श व्यक्तित्व बताया है, जिन्होंने नैतिक पूंजीवाद के अपने नजरिए से इंडस्ट्रियलिस्ट की कई पीढ़ियों को प्रोत्साहित किया है।

फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा, ‘‘ फिक्की रतन टाटा को न केवल एक सफल कारोबारी के रूप में, बल्कि एक आदर्श व्यक्ति के रूप में भी याद करता है, जिन्होंने ईमानदारी, विनम्रता तथा सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाया।''

ब्रांड इक्विटी में अहम योगदान

इसी तरह भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल यानी एसोचैम ने रतन टाटा को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बताया, जिनका प्रभाव भारतीय इंडस्ट्रियल वर्ल्ड से परे फैला है। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा, ‘‘ टाटा ने न केवल विविधतापूर्ण टाटा समूह को दुनिया के कई देशों में पहुंचाया, बल्कि इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, स्टील तथा हॉस्पिटेलिटी सहित विभिन्न सेक्टर में ग्लोबल परिदृश्य पर भारत की ब्रांड इक्विटी में भी अहम योगदान दिया। ''

कॉर्पोरेट प्रशासन के हाई स्टैंडर्ड को बनाए रखा

उन्होंने कहा, ‘‘ उनका जीवन भारत के इंडस्ट्रियलिस्ट के लिए ग्लोबल लेवल पर सोचने और आगे बढ़ने, बेदाग प्रतिष्ठा तथा कॉर्पोरेट प्रशासन के हाई स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।'' टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा ने बुधवार रात साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे।

हुंडई मोटर के एमडी का बयान

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर यानी एमडी उन्सू किम ने गुरूवार को कहा कि दिवंगत रतन टाटा के दूरदर्शी नेतृत्व और योगदान ने हाई स्टैंडर्ड इंडियन इंडस्ट्री वर्ल्ड के लिए स्थायी विरासत छोड़ी है। टाटा संस के मानद चेयरमैन के निधन पर अपने शोक संदेश में किम ने कहा, ‘‘ हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड रतन टाटा के निधन से बेहद दुखी हैं।'' उन्होंने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और इंडियन इंडस्ट्री के लिए योगदान ने स्थायी विरासत छोड़ी है। किम ने कहा, ‘‘ उनके परिवार और टाटा समूह के प्रति हमारी संवेदनाएं।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन