अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण शेयर बाजार क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

बाजार पर भारी पड़ा रहा अमेरिका-ईरान युद्ध, खुलते ही मार्केट क्रैश, सेंसेक्स 473 अंक तो निफ्टी 24,000 अंक नीचे

Share Market Today: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स 473 अंक और निफ्टी करीब 198 अंक टूटे, जबकि कच्चा तेल महंगा हुआ।

अक्षय साहू

Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग की शुरुआत हो गई है। इसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बुधवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 472.96 अंक या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,471.32 और निफ्टी 197.80 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,858.00 पर था।  

शेयर बाजार में आज निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रहा है। जबकि कोल इंडिया लिमिटेड, अदाणीपोर्ट्स, अदाणीएंट, एनटीपीसी और ओएनजीसी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।   

मार्केट कैप में भी बिकवाली का जोर

मार्केट कैप की बात करें, तो लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 725.80 अंक या 1.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,608.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 199.85 अंक या 1.00 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,686.40 पर था।

सेंसेक्स पैक में शेयरों का हाल बेहाल 

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, इंडिगो, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, इटरनल, आईटीसी, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और टाइटन लाल निशान में थे। 

एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का दौर 

ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सोल और बैंकॉक लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ और नैस्डैक 1.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। 

क्यों लाल हुआ शेयर बाजार? 

भारत के साथ वैश्विक शेयर बाजारों के गिरने की वजह अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू होने को माना जा रहा है। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसने मंगलवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों पर कई हमले किए। इन ठिकानों में एयर डिफेंस साइट्स, रडार सिस्टम, समुद्री संपत्तियां और सुविधाएं, माइन बिछाने की क्षमताएं और कम्युनिकेशन साइट्स शामिल थीं। 

इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन और इराक में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। इससे कच्चे तेल में बड़ा उछाल देखने को मिला है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 4 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 95 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड का दाम 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात