PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

BJP Namo Seva Gatha Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी वडनगर से वाराणसी तक यात्रा निकालेगी। अभियान में युवा और जनकल्याण कार्यक्रम शामिल होंगे।
BJP Namo Seva Gatha Yatra
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने 17 तारीख को अपना 76वां जन्मदिन मनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनके जन्मदिन और उनके जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कई बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है। पार्टी इस मौके पर पीएम मोदी की जन्मस्थली वडनगर से उनके चुनाव क्षेत्र वाराणसी तक यात्रा निकालने जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, भाजपा जल्द ही यात्रा के मार्ग को अंतिम रूप देगी। यात्रा की शुरुआत 17 सितंबर को वडनगर से होगी। पार्टी यात्रा के दौरान जनता को पीएम मोदी के राजनीतिक सफर और उनके कार्यकाल में लागू हुई जनहित की योजनाओं के बारे में बताएगी। जनता को बताया जाएगा कि उनके  मुख्यमंत्री रहते और फिर प्रधानमंत्री बनने तक के कार्यकाल में क्या-क्या काम किए गए।

अभियान में युवाओं भागीदारी को विशेष महत्व

भाजपा अपने इस अभियान में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना चाहती है। इसके लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने राष्ट्रीय युवा पहल चुनौती समेत अन्य गतिविधियों के जरिए अधिक से अधिक  युवाओं को अभियान से जोड़ने की योजना बनाई है।

पार्टी ने अभियान के दौरान तीन तारीखों को विशेष महत्व दिया है। 17 सितंबर, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है,  2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती और 7 अक्टूबर, जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी अपने लोकसेवक के तौर पर 25 साल पूरे करने जा रहे हैं। 7 अक्टूबर ही वह दिन है जब 2001 में नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इन तीनों अवसरों पर विशेष सेवा और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कई विशेष आयोजनों की योजना 

बीजेपी इन तीन तारीखों को रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करने वाली है। इसके अलावा आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान, नुक्कड़ नाटक व चित्रकला प्रतियोगिताएं भी होंगे। साथ ही ‘नमो सेवा गाथा’ के जरिए  प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

BJP Namo Seva Gatha Yatra
SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

कब से कब तक होगी यात्रा

जानकारी के मुताबिक, यात्रा की शुरुआत 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू होगी। जो 17 अक्तूबर तक चलेंगीष। इस दौरान कुल 10 टीमें वडनगर और वाराणसी से यात्रा पर निकलेंगी। जो टीम वाराणसी से निकलेगी, वह अलग-अलग राज्यों में जाएंगी और उसके बाद एक महीने के अंदर वडनगर पहुंचेंगी। जबकि वडनगर से निकलने वाली टीम देश के अलग-अलग राज्यों से होकर वाराणसी आएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com