रक्षाबंधन पर शेयर बाजार में भारी उछाल, रॉकेट बने बना सेंसेक्स, खुलते ही 200 अंक की तेजी, निफ्टी भी चढ़ा

Share Market Today: रक्षाबंधन के दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 77,150 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
Share Market Update
रक्षाबंधन पर तेजी के साथ खुले शेयर बाजार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Share Market Update: पूरे देश में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के त्योहार का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर साफ नजर आया है। आज सुबह दोनों प्रमुख सूचकांको ने अच्छी शुरूआत की। बाजार खुलने के कुछ ही देर में सेंसेक्स करीब 200 अंक की उछाल के साथ 77,150 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त 24,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।

सेंसेक्स पर आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। इनमें टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इटरनल, पावर ग्रिड, सन फार्मा वगैरह टॉप गेनर्स हैं। जबकि बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बीईएल के शेयरों में गिरवट नजर आया। 

निफ्टी में IT चमका, बैंकिंग सेक्टर फिसला

संसेक्स की तरह निफ्टी 50 में आईटी शेयरों का जोर नजर आया। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो, टाटा स्टील, रिलायंस, पावर ग्रिड, हिंडाल्को, भारती एयरटेल, और एलटी टॉप गेनर्स हैं। वहीं, बजाज फाइनेंस, सिप्ला, ग्रासिम, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर प्राइज में गिरावट दर्ज की गई है। 

वहीं, तेल की कीमतों में उछाल आया है। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड करीब 88.20 डॉरल प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जबकि क्रूड ऑयल करीब 83.12 डॉरल प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। 

रक्षाबंधन पर धड़ाम हुआ सोना-चांदी

रक्षाबंधन के मौके पर जहां शेयर बाजार में हरियाली छाई हुई है। वहीं, सोने और चांदी की कीतमों में इसका उलटा असर हुआ है। शुक्रवार को मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी (MCX) में सोने 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,58,244 लाख रुपए प्रति 10 किलोग्राम की कीमत पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी  0.41 प्रतिशत गिरकर 2,39,669 प्रति किलो पर आ गया। 

Share Market Update
Share Market: रक्षाबंधन से पहले से शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 103 अंक चढ़ा, निफ्टी की भी मजबूत शुरूआत

अचानक बाजार में क्यों आया उछाल?

मार्केट और बैंकिंग एक्सपर्ट अजय बग्गा के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार को मजबूत मैक्रो से फायदा हो रहा है, लेकिन ग्लोबल तेल और गैस सप्लाई में रुकावट, बढ़ती खाने की महंगाई और ईरान युद्ध के असर के कारण मुश्किलें भी आ रही हैं। उन्होंने कहा, मार्केट एक रेंज में बने हुए हैं और कोई भी ब्रेकआउट टिकाऊ कमाई की रिकवरी पर निर्भर करेगा। बैंक ऑफ जापान अपनी सितंबर की मीटिंग में रेट बढ़ाने वाला है और ECB/BOE/RBA सभी बढ़ी हुई महंगाई से जूझ रहे हैं, ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था और मार्केट के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com