शेयर बाजार में तेज शुरुआत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

ट्रंप के बयान से दलाल स्ट्रीट में छाई हरियाली, सेंसेक्स 73,600 के पास खुला, निफ्टी भी 500 अंक के पार

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की, सेंसेक्स 73,762 और निफ्टी 22,899 पर खुला। वैश्विक संकेत, अमेरिकी बाजारों की तेजी और ट्रंप के ईरान बयान से निवेशकों का उत्साह बढ़ा।

अक्षय साहू

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की है, जो ग्लोबल संकेतों और हाल की सकारात्मक खबरों से प्रेरित है। बीएसई का सेंसेक्स आज 1,814 अंकों की उछाल के साथ 73,762 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 567 अंकों की तेजी के साथ 22,899 पर खुला।

प्री-ओपनिंग सेशन में भी सेंसेक्स 1,838.25 अंक यानी 2.55% बढ़कर 73,785.80 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 476.45 अंक यानी 2.13% की तेजी के साथ 22,807.85 पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा, गिफ्ट निफ्टी में 348 अंक यानी 1.55% की बढ़त देखने को मिली, और निफ्टी फ्यूचर्स करीब 22,780.50 के स्तर पर हैं, जिससे आज सकारात्मक ओपनिंग की उम्मीद बढ़ गई है।

एशियाई बाजारों में आज मजबूत रुख

ग्लोबल संकेत भी भारतीय बाजार की तेजी का समर्थन कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में आज मजबूत रुख रहा। जापान का निक्केई 225 4.04% ऊपर पहुंचा, टॉपिक्स 3.79% बढ़ा और कोस्पी 6.68% उछला। वहीं अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 2.49% बढ़कर 46,341 पर, एसएंडपी 500 2.91% ऊपर 6,528 पर और नैस्डैक कंपोजिट 3.83% की तेजी के साथ 21,590 पर बंद हुआ।

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

साथ ही, आज कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.25% बढ़कर 4,737 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 0.42% बढ़कर 75.23 डॉलर प्रति औंस रही। डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 1.50% बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड लगभग 106 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

ट्रंप के बयान से सकारात्मक असर

बाजार की इस तेजी में सबसे बड़ा कारक अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़े सकारात्मक संकेत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दो-तीन सप्ताह में ईरान से अपनी सेना वापस बुला सकता है, जिससे युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ी। इस खबर ने अमेरिकी बाजारों को भी मजबूत किया, और डॉव जोंस, नैस्डैक और एसएंडपी 500 में क्रमशः 2.49%, 3.83% और 2.91% की तेजी आई।

इस तेजी से भारतीय शेयर बाजार नए वित्त वर्ष में मजबूत शुरुआत कर रहा है, और निवेशकों के बीच विश्वास लौटने की उम्मीद बढ़ गई है। निवेशक आज की तेजी को वैश्विक सुधार और युद्ध संबंधी आशंकाओं में कमी का परिणाम मान रहे हैं।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?