शेयर बाज़ार (प्रतीकात्मक तस्वीर)  
बिज़नेस

हरे निशान पर खुला Share Market, Tech Mahindra के शेयरों में भारी उछाल

मंगलवार को Indian Share Market में रौनक आ गई है। आज BSE के Sensex और NSE के Nifty दोनों ही बढ़त के साथ ओपन हुए थे। साथ ही आज इटरनल, रिलायंस और टेक महिंद्रा के शेयरों में उछाल देखने मिला है।

अपूर्वा नायक

Share Market Update: कल देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लॉदिमीर जेलेंस्की के साथ यूरोपियन देशों के नेताओं के बीच मुलाकात हुई। इस मीटिंग के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

आज भारतीय शेयर मार्केट के दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर खुले हैं। मंगलवार के कारोबारी दिन पर बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई है। आज खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 45.37 अंकों की बढ़त के साथ 81,319.12 अंक पर ओपन हुआ है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 38.25 अंकों के उछाल के साथ 24,915.20 अंकों पर खुला है।

आज के टॉप गेनर्स

  • टेक महिंद्रा
  • अल्ट्राटेक सीमेंट
  • रिलायंस
  • अडानी पोर्ट्स
  • एनटीपीसी
  • इटरनल
  • ट्रेंट
  • सनफार्मा
  • एमएंडएम
  • बजाज फिनसर्व
  • टाटा स्टील

आज के टॉप लूजर्स

  • एक्सिस बैंक
  • टाटा मोटर्स
  • मारुति
  • आईएनएफवाई
  • टाइटन
  • एचडीएफसी बैंक
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • पावरग्रिड
  • एचसीएल टेक

पिछले कारोबारी दिन सोमवार को 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के बाद निफ्टी ऑटो 0.24 प्रतिशत लुढ़क गया। निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.71 प्रतिशत का उछाल आया। ज्यादातर सूचकांकों में 0.60 प्रतिशत तक की मामूली बढ़त दर्ज की गई।

 क्या बोले एक्सपर्ट्स?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा है कि व्हाइट हाउस में हुई बातचीत से संकेत मिलता है कि 'युद्ध समाप्त होने की उचित संभावना' है, जिसके परिणामस्वरूप भारत पर द्वितीयक शुल्क समाप्त हो सकते हैं। यह बाजार के नजरिए से सकारात्मक साबित हो सकता है। उन्होंने आगाह किया कि मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल को देखते हुए ट्रंप प्रशासन से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी।

इस बीच, जीएसटी के मोर्चे पर सरकार की नीतिगत पहलों और अगली पीढ़ी के सुधारों के संकेतों ने मार्केट सेंटीमेंट में काफी सुधार किया है। सुबह के सत्र में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। चीन का शंघाई सूचकांक 0.34 प्रतिशत, चीन का शेनझेन सूचकांक 0.34 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक यानी एचएसआई 0.02 प्रतिशत बढ़ा। जापान का निक्केई 0.14 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.35 प्रतिशत गिरा।

अमेरिकी बाजारों में डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज यानी डीजेआईए ने 0.08 प्रतिशत की गिरावट, नैस्डैक ने 0.03 प्रतिशत की बढ़त और एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करवाई।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार चार सत्रों के बाद शुद्ध खरीदार बनकर 550.85 करोड़ रुपए मूल्य के भारतीय शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई ने 4,103.81 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

(अपडेट जारी है)

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान