शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Share Market: ट्रंप के टैरिफ वॉर से थर्राया शेयर मार्केट, लाल निशान पर बाजार बंद

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी ने भारतीय शेयर बाजार पर असर दिखाया है। आज के कारोबारी दिन पर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए हैं।

अपूर्वा नायक

Share Market Update: बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। हालांकि भारत ने ट्रंप के इस फैसले के आगे घुटने नहीं टेके है। लेकिन ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का सीधा असर भारत के शेयर मार्केट पर होता हुआ नजर आ रहा है।

गुरुवार को शेयर मार्केट के खुलते ही दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई थी। आज के प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 537.25 अंक की गिरावट के साथ 80,944.61 अंक पर ओपन हुआ था। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 187.85 नीचे गिरकर 24,667.20 अंक पर ओपन हुआ था।

सेंसेक्स की टॉप-30 कंपनियों में इटर्नल, पावर ग्रीड, हिंदुस्तान यूनिलीवल लिमिटेड, टाटा स्टील और आईटीसी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, रिलायंस, भारती एयरटेल, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बडी़ गिरावट देखी जा रही है।

गुरुवार के क्लोजिंग सेशन की बात की जाए, तो आज बीएसई का सेंसेक्स 331.78 अंकों की गिरावट के साथ 81,150.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 93.10 अंकों की गिरावट के साथ 24,761.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ है।

किस कंपनियों के शेयर फायदे में रहे?

हिंदुस्तान यूनिलीवर इटरनल आईटीसी कोटक बैंक पावरग्रिड टेक महिंद्रा

आज इन कंपनियों के शेयरों को हुआ नुकसान

एमएंडएम आईसीआईसीआई बैंक अल्ट्राटेक सीमेंट मारुति टाटा मोटर्स एचडीएफसी बैंक

ट्रंप के टैरिफ का शेयर बाजार पर सीधा असर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल यानी की बुधवार को भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि रूस के साथ ट्रेड करने के लिए भारत को जुर्माना भी देना होगा। लंबे समय से भारत और अमेरिकी के बीच चल रही ट्रेड डील पर सहमति न बनने का सीधा असर आज घरेलू शेयर बाजार पर दिख रहा है। भारत के टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मा सेक्टर को इस टैरिफ से ज्यादा नुकसान होने की संभावना है, क्योंकि अबतक अमेरिका इन उत्पादों पर जीरो टैरिफ लागू करता था।

आर्थिक हितों से समझौता नहीं करेगा भारत

ट्रंप टैरिफ के झटके से गिफ्ट निफ्टी 200 अंक टूटकर 24700 के नीचे रहा। माइक्रोसॉफ्ट और मेटा के दमदार नतीजों के बाद नैस्डैक फ्यूचर्स में 275 अंकों का उछाल आया तो डाओ फ्यूचर्स 50 अंक ऊपर चढ़ा था। गौरतलब है कि टैरिफ की डेडलाइन 1 अगस्त थी, हालांकि उससे पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 25 प्रतिशत का भारी भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि हुए बोले कि अभी भारत से बातचीत चल रही है। वहीं भारत सरकार ट्रंप टैरिफ के असर की समीक्षा कर रही है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि भारत के आर्थिक हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम