-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Closing Session Update For 29 July 2025
Share Market में दौड़ी खुशी की लहर, हरे निशान के साथ बंद हुआ बाजार
- Written By: अपूर्वा नायक
आज Indian Share Market में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा है। शुरुआती कारोबार में जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर खुले थे, वहीं क्लोजिंग सेशन में ये हरे निशान पर बंद हुए हैं।

शेयर बाज़ार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Closing Session: मंगलवार को जहां प्री ओपनिंग सेशन में भारी गिरावट देखने के लिए मिली थी, अब वहीं क्लोजिंग सेशन में निवेशकों को राहत मिलती हुई नजर आ रही है। आज के प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई के सेंसेक्स में 270.77 अंक की गिरावट के साथ 80,620.25 अंक के स्तर पर खुला था। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 6.30 अंक नीचे गिरकर 24,674.60 पर ओपन हुआ था।
29 जुलाई यानी मंगलवार के क्लोजिंग सेशन में बाजार में हरियाली वापस लौटती हुई नजर आ रही है। आज के क्लोजिंग सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 320.45 अंकों के उछाल के साथ 81,211.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ है। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 137.20 अंकों की बढ़त के साथ 24,817.75 पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ है। आज रिलायंस, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल जैसी कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई हैं।
सेंसेक्स के आज के टॉप गेनर्स
- रिलायंस
- एलएंडटी
- भारती एयरटेल
- एशियन पेंट्स
- टाटा मोटर्स
- अडानी पोर्ट्स
- टाटा स्टील
- मारुति
- बजाज फाइनेंस
- सनफार्मा
आज के टॉप लूजर्स
- अल्ट्रा सीमेंट
- आईसीआईसीआई बैंक
- बजाज फिनसर्व
- आईटीसी
- इटरनल
- टाइटन
- एक्सिस बैंक
- टीसीएस
FIIs लगातार बेच रहें शेयर
गौरतलब है कि 30 मई के बाद से विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई घरेलू शेयर बाजार में सबसे बड़े बिकवाल रहे हैं। बीते दिन यानी की सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश, इंडेक्स फ्यूचर्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर कुल 5100 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। केवल कैश मार्केट में ही उन्होंने करीब 6100 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं इसके उलट घरेलू फंड्स लगातार 16वें दिन खरीदार बने रहे और उन्होंने करीब 6800 करोड़ रुपए की जमकर खरीदारी की। इससे संकेत मिलता है कि घरेलू निवेशक बाजार की गिरावट को खरीदारी के मौके के रूप में देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- शेयर बाजार में लगातार गिरावट, 270 अंक टूटा सेंसेक्स; तेजी में अडानी का ये स्टॉक
आज आएंगे इन कंपनियों के तिमाही नतीजे
आज मंगलवार को निफ्टी की तीन बड़ी कंपनियां एशियन पेंट, एल एंड टी और एनटीपीसी अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगी। इसके साथ ही F&O सेगमेंट में बैंक ऑफ इंडिया, पीरामल इंटरप्राइजेज, वरुण बेवरेज लिमिटेड, अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया और जीएमआर के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। इन नतीजों के आधार पर सेक्टोरल मूवमेंट देखने को मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
Share market closing session update for 29 july 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














