डीए हाइक (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

पीएम मोदी ने दिया सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जल्द बढ़ सकता है DA

केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों को बहुत बड़ी गुड न्यूज देने वाली हैं। खबरों के अनुसार, सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते यानी डीए में बढ़ोतरी का ऐलान करने वाली हैं।

अपूर्वा नायक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है। इस खबर से देश के सभी सरकारी कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ सकती है।

सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2025 में 4 प्रतिशत बढ़त के साथ महंगाई भत्ता यानी डीए का फायदा मिल सकता है। जिसके बाद महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 59 प्रतिशत तक होने की बात सामने आयी है।

महंगाई में हो रही है बढ़ोतरी

मई 2025 में इंडस्ट्रियल लेबर्स के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स यानी एआईसीपीआई- आईडब्ल्यू 0.5 अंक बढ़कर 144 अंक पर पहुंच गया है, जो मार्च के महीने में 143, अप्रैल में 143.5 अंक पर था। यही कारण है कि मंहगाई भत्ते यानी डीए को 4 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया जा सकता है। अगर इंडेक्स की रफ्तार इसी प्रकार बढ़ती रही, तो जून के महीने में ये आंकड़ा 144.5 तक पहुंच जाता है, तो एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू का 12 महीने का एवरेज लगभग 144.17 तक पहुंचने की संभावना है।

डीए बढ़ने से कितना फायदा मिलेगा?

अगर सरकार डीए को बढ़ाती है, तो इसका सीधा असर आपकी बेसिक सैलरी पर पड़ता है। इसके अलावा इससे आपकी पीएफ और ग्रैच्युटी में भी इजाफा हो सकता है। मान लीजिए कि आपकी बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है और डीए में 4 प्रतिशत की बढ़त की जाए, तो आपको डीए के तौर पर पूरे 10620 रुपये मिलेंगे, जबकि अभी इतनी बेसिक सैलरी के अनुसार 9,900 रुपये मिलते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि हर महीने की सैलरी में 720 रुपये की बढ़त की जाएगी। इसी प्रकार अगर आपकी बेसिक सैलरी 50,000 रुपये तक है, तो आपको डीए हाइक के रुप में 29500 रुपये मिलेंगे, जबकि अभी इसके लिए 27,500 रुपये मिलते हैं। जिसका सीधा मतलब है कि आपको डायरेक्टली 2000 रुपये का फायदा मिलता है। हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग डे पर शेयर बाजार में आयी बहार, खिल उठे निवेशकों के चेहरे

एआईसीपीआई- आईडब्ल्यू क्या होता है?

सरकार एआईसीपीआई- आईडब्ल्यू इंडेक्स का उपयोग महंगाई को ट्रैक करने, डीए को रेग्यूलेट करने और पॉलिसी बनाने के लिए करती है। एआईसीपीआई- आईडब्ल्यू बढ़ने का मतलब है कि इंडस्ट्रियल लेबर के लाइफस्टाइल पर खर्च बढ़ सकता है और डीए बढ़ाकर इसे बैलेंस करने की कोशिश की जाती है।

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?