-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Closing Session Update For 4 July 2025
हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग डे पर शेयर बाजार में आयी बहार, खिल उठे निवेशकों के चेहरे
- Written By: अपूर्वा नायक
इस हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग डे पर बाजार के कारोबार से अच्छे संकेत मिले हैं। शुक्रवार के कारोबारी दिन पर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में हरियाली देखने के लिए मिली है।

शेयर मार्केट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार से काफी शुभ संकेत मिले हैं। आज के दिन के कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ खुले थे। हालांकि आज बाजार की शुरुआत थोड़ी सपाट रही थी।
आज के प्री ओपनिंग सेशन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स 67.34 अंक बढ़कर 83,306.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 23.55 अंक की बढ़त के साथ 25,428.85 अंक पर ओपन हुआ था।
ऐसा रहा आज का क्लोजिंग सेशन
अगर आज के क्लोजिंग सेशन की बात की जाए, तो इसमें भी आज बढ़त देखने के लिए मिली है। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 177.21 अंकों की बढ़त के साथ 83,416.68 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। साथ ही एनएसई का निफ्टी 51.00 अंकों की बढ़त के साथ 25,456.30 अंकों पर क्लोज हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
Share Market: शेयर बाजार में मंदी का माहौल! सेंसेक्स 438 और निफ्टी 97 अंक गिरकर लाल निशान पर खुला
Share Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। हालांकि ट्रेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
बैंक निफ्टी में आया 80 अंकों का उछाल
बैंक निफ्टी में 80 अंकों का उछाल देखने के लिए मिला था और ये 56,840 के आसपास कारोबार कर रहा था। ऑटो और मेटल इंडेक्स में कमजोरी दिखी, जबकि रियल्टी इंडेक्स में भी हल्की गिरवाट दर्ज की गई। वहीं, NBFC, IT, FMCG जैसे शेयरों में तेजी रही। निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, श्रीराम फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, एम एंड एम जैसी कंपनियों के शेयर टॉप गेनर्स रहे।
शेयर बाजार में सपाट ओपनिंग, 67 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स; इन स्टॉक्स में तेजी
अमेरिकी बाजार में सकारात्मक रुख
अमेरिकी बाजार गुरुवार को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई गुरुवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने कुल 1,481.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई ने 1,333.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market closing session update for 4 july 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














