भारत और आस्ट्रेलिया ( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

मुक्त व्यापार समझौते पर बनेगी भारत और आस्ट्रेलिया की बात, नवंबर में द्विपक्षीय चर्चा की संभावनाएं तेज

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर इन दोनों देशों में अहम चर्चा होने वाली है। बताया जा रहा है कि इन दोनों देशों के बीच ये चर्चा नवंबर के महीने में हो सकती है। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए यानी व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता वार्ता का दसवां दौर 19-22 अगस्त को सिडनी में हुआ।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच व्यापार बढ़ाने को लेकर जल्द ही बातचीत का सिलसिला शुरू हो सकता है। नवंबर के महीने में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी व्यापक मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा कर सकते हैं। रविवार को ये सूचना वाणिज्य मंत्रालय ने दी है। आपको बता दें कि भारत और आस्ट्रेलिया ने दिसंबर 2022 में अंतरिम व्यापार समझौता लागू किया था। इस को बढ़ाने के लिए दोनों देश बातचीत कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए यानी व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता वार्ता का दसवां दौर 19-22 अगस्त को सिडनी में हुआ। इसमें वस्तुओं, सेवाओं, डिजिटल व्यापार, सरकारी खरीद, वस्तु उत्पत्ति के नियम और कृषि-तकनीक के क्षेत्रों पर बातचीत हुई। बयान के अनुसार इनमें से प्रत्येक विषय पर दोनों पक्षों ने गहन चर्चा की।

अगला दौर नवंबर में होने की संभावना

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘सीईसीए वार्ता का अगला दौर नवंबर में होने की संभावना है।'' भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के मुख्य वार्ताकार और अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने किया। जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मामलों और व्यापार विभाग के मुख्य वार्ताकार और प्रथम सहायक सचिव रवि केवलराम ने किया।

गहन चर्चा और बातचीत हुई

मंत्रालय ने कहा, ‘‘बैठक में एक-दूसरे के प्रस्तावों की बेहतर समझ और मतभेदों को दूर करने के लिए गहन चर्चा और बातचीत हुई। संतुलित परिणाम तक पहुंचने के लिए घरेलू स्तर पर विभिन्न मुद्दों को लेकर संवेदनशील स्थिति को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों ने प्रयास किये।''

लाभकारी संबंधों को मजबूत बनाना

बयान के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई पक्ष ने 23 सितंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया कृषि तकनीक मंच यानी आईएएटीएफ की पहली बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। इस नये मंच का गठन ऑस्ट्रेलिया ने किया है। बैठक का उद्देश्य कृषि और बागवानी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी सथानांतरण और जानकारी साझा कर संबंधित क्षेत्रों में अवसरों की खोज करना और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों को मजबूत बनाना है।

महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार

ऑस्ट्रेलिया ओशिनिया क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार 2023-24 में लगभग 24 अरब डॉलर रहा। पिछले वित्त वर्ष में ऑस्ट्रेलिया को भारत का निर्यात 7.94 अरब डॉलर था, जबकि आयात 16.15 अरब डॉलर था। दोनों देशों के बीच व्यापार 2021-22 से लगभग 25 अरब डॉलर के आसपास बना हुआ है।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार