सोने की कहानी (सौ. पिंटरेस्ट)  
बिज़नेस

History Of Gold: हर दौर में बढ़ती गई सोने की चमक, आखिर कैसे पहुंचा यह पीला धातु तिजोरी तक, जानिए पूरी कहानी

Gold Story: हर महिला को सोना बेहद पसंद होता है। सोना महज एक धातु नहीं बल्कि भारतीय घरों में पीढ़ी दर पीढ़ी संभाल कर रखी जाने वाली परंपरा है। आखिर सोना कैसे बना इतना बेशकीमती। इस बारे में नीचे जानेंगे।

रीता राय सागर

Sone Ki Kahani: कुछ दिनों पहले तक सोने के दाम आसमान छू रहे थे। लोग गोल्ड बॉन्ड में इन्वेस्ट कर रहे थे। कई लोग सोने के गहने खरीद रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कम से कम एक साल तक सोना न खरीदने की अपील ने बहुत कुछ बदल दिया है।

सोना भारतीय परिवार का एक अहम हिस्सा है। शादी-ब्याह, तीज-त्योहार से लेकर कई खास मौकों पर सोने से खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। भारतीय परिवारों में तो सोने का इस्तेमाल विपरीत परिस्थिति में इमरजेंसी फंड के तौर पर किया जाता रहा है।

बहकर आते थे सोने के कण

सालों बाद भी सोने की चमक इसलिए बरकरार है, क्योंकि सोना कभी नष्ट नहीं होता। इतिहास में प्राचीन मिस्त्र को सोने का सबसे बड़ा उत्पादक माना जाता था। नील नदी के किनारे कॉप्टोस में दुनिया का पहला गोल्ड टाउन बसा था। यहां पहाड़ों से बहकर आने वाली नदियों के साथ सोने के कण भी आते थे। चूंकि यह बेहद लचीला होता है, इसलिए इसे बिना पिघलाए पत्थर की मदद से भी आकार दिया जा सकता है।

सोना और सूर्यदेव की कहानी

मिस्त्र में सोने को देवताओं का धातु माना जाता था। वहां के लोग इसे सूर्यदेव का प्रतीक मानते थे। सोने को तेज, समृद्धि, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का प्रतीक माना गया है। उस दौर में मिस्त्र के राजा फराओ सोने के भारी आभूषण पहनते थे। इतना ही नहीं उनके मरने के बाद उनके मकबरे को भी सोने से भर दिया गया था, जिससे कि वो अगले जन्म में भी सुरक्षित रहे।

हर साल बढ़ती सोने की कीमत

बीते कुछ वर्षों में सोने के दाम ने आसमान छू लिया। सोने का मूल्य मुद्रास्फीति, बदलती आर्थिक नीतियों और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में होने वाले बदलावों पर निर्भर करता है। आर्थिक मंदी, दुनिया भर में चल रहे युद्ध, अंतर्रराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक मंदी निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित करती हैं, इससे इसकी मांग और मूल्य दोनों में वृद्धि होती है।

2020-26 तक 24 कैरेट सोने का मूल्य (प्रति 10 ग्राम) कुछ इस प्रकार है-

  • 2026- 1,50,362 रुपए
  • 2025- 1,33,195 रुपए
  • 2024- 77193 रुपए
  • 2023- 65330 रुपए
  • 2022- 52,670 रुपए
  • 2021- 48,720 रुपए
  • 2020- 48,651 रुपए

भारत में सोना खरीदते समय मुख्य बातें

भारत में सोना खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखा जाएं, तो आप ठगी का शिकार होने से बच सकते है। बढ़ती मांग के कारण बाजार में मिलावटी सोना भी मौजूद है। निम्न बातों का ध्यान रखकर आप भी बन सकते है स्मार्ट खरीददार-

  • इसकी शुद्धता और प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिष्ठित और प्रामाणिक ज्वैलर्स से हॉलमार्क सोना खरीदने को प्राथमिकता दें। हॉलमार्क की जांच ऑफिशियल वेबसाइट पर की जा सकती है।
  • सोने में निवेश करने से पहले बाजार के गणित को समझें। उतार-चढ़ाव के बारे में स्टडी करें और नजर बनाएं रखें।
  • जब बाजार में गिरावट हो, तब सोना खरीदना सही विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह खरीदारी का एक अच्छा मौका हो सकता है। इसके बाद, जब सोने की कीमतें बढ़ेंगी, तो आप अपना सोना मुनाफे पर बेच सकते हैं।
  • केवल सोना ही नहीं चांदी के मूल्यों पर भी नजर बनाएं रखें। बहुमूल्य धातु बाजार के संबंध में की अच्छी समझ के लिए भारत में चांदी की वर्तमान कीमतों की भी जानकारी रखें।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश