अंकुर वारिकू, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

₹14,000 की सैलरी से ₹33 लाख के पैकेज तक, अंकुर वारिकू ने बताया 5 साल का वो सक्सेस सीक्रेट; जिसने बदल दी जिंदगी

Ankur Warikoo: अंकुर वारिकू ने बताया कि NIS स्पार्टा में फाइनल इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने से पहले उन्होंने वॉक-इन और अखबारों के विज्ञापन के जरिए 45 दिन नौकरी ढूंढी थी। जिसके बाद उन्हें पहली नौकरी मिली।

मनोज आर्या

Ankur Warikoo Success Story: एंटरप्रेन्योर और मशहूर कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्रेरणादायक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि कैसे वे 24 साल की उम्र में हर महीने सिर्फ 14,750 रुपये कमाने से 5 साल में सालाना 33 लाख रुपये कमाने का सफर तय किया। इस वीडियो में वारिकू ने अपने शुरुआती करियर की मुश्किलों, US में पढ़ाई छोड़ने, रिस्की एजुकेशन लोन लेने और आखिरकार ISB से ग्रेजुएशन के बाद कैंपस में सबसे अच्छी कंसल्टिंग जॉब पाने के बारे में बताया है।

वारिकू ने वीडियो में बताया कि 24 साल की उम्र में उन्हें पहली नौकरी मिली। जिसके लिए उन्हें हर महीने 14,750 रुपये की सैलरी मिलती थी। हालांकि, 5 साल के बाद वह सालाना 33 लाख रुपये कमाने लगे। उन्होंने यह भी बताया कि US में अपनी पढ़ाई छोड़ने के बाद वह पूरी तरह कन्फ्यूज्ड होकर भारत लौटे थे।

पहली नौकरी में 15,000 रुपये की सैलरी

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में अंकुर वारिकू ने बताया कि NIS स्पार्टा में फाइनल इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने से पहले उन्होंने वॉक-इन और अखबारों के विज्ञापन के जरिए 45 दिन नौकरी ढूंढी थी। उस वक्त उन्हें हर महीने लगभग 10,000 रुपये की सैलरी की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें इसके बजाय उनको 15,000 रुपये का ऑफर मिला। उन्होंने बताया कि MBA ग्रेजुएट्स से भरी टीम में शामिल होने पर उन्हें लगा कि वह काबिल नहीं हैं, जिसके बाद उन्होंनें MBA करने के बारे में सोचा। उसी समय, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) ने अपना एक साल का MBA प्रोग्राम लॉन्च किया था। हालांकि, उन्होंने बताया कि एमबीए में दाखिला लेने के लिए उन्हें लोन लेना पड़ता, जिसकी हर महीने की EMI 20,000 रुपये की थी।

MBA में दाखिले के बाद कैसे बदली तकदीर

अंकुर वारिकू ने बताया कि मैंने खुद से पूछा- क्या मुझे ISB से एमबीए के बाद 35,000 रुपये की सैलरी वाली नौकरी मिल सकती है? 15,000 रुपये जो मैंने पहले ही कमा रहा था और 20,000 रुपये जो EMI है। जवाब मिला- हां। वारिकू ने बताया कि  ISB में IIT टॉपर्स, CA रैंकर्स, वकीलों, डॉक्टरों और डिफेंस प्रोफेशनल्स जैसे जाने-माने लोगों से खुद को घिरा पाया। उन्होंने कहा कि मेरे पास बताने के लिए कुछ नहीं था, लेकिन सिखने और समझने के लिए बहुत कुछ था। आईएसबी में एमबीए के दौरान उन्हें कंसल्टिंग को करियर के तौर पर पता चला और उन्होंने इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दी। इंटरव्यू के 3 राउंड के बाद उन्हें वह नौकरी मिल गया। वारिकू ने कहा कि उनकी सैलरी बढ़कर 12 लाख रुपये सालाना हो गई और 1.5 साल के अंदर प्रमोशन के बाद, 3 साल बाद जब उन्होंने इस्तीफा दिया, तब तक वह 33 लाख रुपये सालाना कमा रहे थे।

'मैं सबसे ज्यादा समझदार इंसान नहीं'

इस अनुभव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं सबसे ज्यादा समझदार इंसान नहीं हूं। लेकिन जब किसी ने मुझ पर भरोसा किया, तो मैंने उसके लायक बनने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने युवा प्रोफेशनल्स के लिए एक मैसेज के साथ पोस्ट खत्म किया। उन्होंने कहा कि मौके दूसरों की वजह से मिल सकते हैं। उसके बाद आप क्या करते हैं, यह आप पर है। कड़ी मेहनत करना कभी बंद न करें।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया

अंकुर वारिकु के  पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो के लिए धन्यवाद। मैं 22 साल का हूं और बेरोजगार हूं और निराश महसूस कर रहा था, इस वीडियो ने मुझे बहुत मोटिवेट किया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा-  बिलकुल सच यार!!!! आपको बस एक मौके की जरूरत है...उसके लिए जी-जान से मेहनत करो और मौका जरूर आएगा लेकिन जब आएगा... तो यह बहुत जरूरी है कि आप यह न भूलें कि आपने शुरुआत क्यों की थी। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, आप उतने ही लकी बनेंगे। जब मौका आपके पास आए तो उसे बर्बाद मत करो।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO