हीरो फिनकॉर्प ( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

जल्द मार्केट में एंट्री लेगा हीरो फिनकॉर्प का आईपीओ, सेबी को जमा किए दस्तावेज

टू-व्हीलर कंपनी हीरो फिनकॉर्प ने जल्द ही मार्केट में अपना आईपीओ उतारने का निर्णय लिया है। जिसके लिए कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष बुधवार को दस्तावेज जमा किए है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार में जल्द ही एक और नए आईपीओ की एंट्री होने वाली है। खबर आ रही है कि टू-व्हीलर कंपनी हीरो फिनकॉर्प जल्द ही अपना नया आईपीओ शुरू करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि हीरो मोटोकॉर्प की फाइनेंशियल सर्विस यूनिट हीरो फिनकॉर्प ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 3,668 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है। कंपनी ने ये जानकारी पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष बुधवार को दाखिल आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ 2,100 करोड़ रुपये के ताजा और 1,568 करोड़ रुपये बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

वित्तपोषण आवश्यकताओं को पूरा कर सके

ओएफएस में शेयर बेचने वाली कंपनियां एएचवीएफ II होल्डिंग्स सिंगापुर II पीटीई. लिमिटेड, एपिस ग्रोथ II (हिबिस्कस) पीटीई. लिमिटेड, लिंक इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (विकास श्रीवास्तव के जरिये) और ओटर लिमिटेड हैं। निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी की पूंजी बढ़ाने के लिए किया जाएगा, ताकि ऋण गतिविधियों के लिए भविष्य की वित्तपोषण आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

एक गैर-बैंक वित्तीय कंपनी

हीरो फिनकॉर्प एक गैर-बैंक वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। यह भारत में मुख्य रूप से खुदरा.. सूक्ष्म, लघु एवं मझोले मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए वित्तीय उत्पादों की एक विविध श्रृंखला पेश करती है।

हीरो फिनकॉर्प

हीरो फिनकॉर्प , हीरो मोटोकॉर्प की एक सहयोगी कंपनी है, जो एक भारतीय गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है। कंपनी वर्तमान में उपभोक्ता वित्त व्यवसाय और वाणिज्यिक ऋण देने में लगी हुई है। उपभोक्ता वित्त में हीरो मोटोकॉर्प टू व्हीलर, लॉयल्टी कस्टमर लोन (मौजूदा ग्राहकों के लिए टॉप अप लोन) और संपत्ति के बदले ऋण प्रदान करना शामिल है। वाणिज्यिक ऋण देने के मामले में यह भारतीय कॉरपोरेट्स को वित्तपोषण उत्पादों का एक विस्तृत पोर्टफोलियो प्रदान करता है जिसमें कार्यशील पूंजी ऋण, मशीन ऋण आदि शामिल हैं। यह हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड की एक कैप्टिव फाइनेंस कंपनी है। कंपनी को 1992 में हीरो होंडा फिनलीज लिमिटेड के रूप में लॉन्च किया गया था, जो मूल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के घटक आपूर्तिकर्ताओं और डीलरों को कार्यशील पूंजी ऋण और मध्यम अवधि के वित्त का विस्तार करके था, जिसे तब हीरो होंडा मोटर्स लिमिटेड कहा जाता था।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को धमकी, अब दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री; आखिर क्यों?