महंगाई भत्ता, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

DA Hike: होली से पहले सरकार खोलेगी खजाना! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट

Salary Hike: आमतौर पर जनवरी का DA मार्च में और जुलाई का DA अक्टूबर-नवंबर में घोषित किया जाता है। इस बार की बढ़ोतरी इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

मनोज आर्या

Dearness Allowance Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें अब जनवरी-जून 2026 के महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी पर टिकी हैं। उम्मीद है कि सरकार मार्च के पहले हफ्ते में होली से पहले, इसका ऐलान कर सकती है। जैसा कि हर साल की परंपरा रही है। आमतौर पर जनवरी का DA मार्च में और जुलाई का DA अक्टूबर-नवंबर में दिवाली के आसपास घोषित किया जाता है। इस बार की बढ़ोतरी इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को अपना कार्यकाल पूरा कर चुका है और अब सबकी निगाहें 8वें वेतन आयोग पर भी टिकी हैं।

फिलहाल 31 दिसंबर 2025 तक DA 58% पर पहुंच चुका था, जो जुलाई–दिसंबर 2025 चक्र में 3% बढ़ोतरी के बाद लागू हुआ। अनुमान है कि जनवरी 2026 में 2% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे DA 60% तक पहुंच जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले 26 वर्षों में सबसे कम जनवरी बढ़ोतरी में से एक होगी। हालांकि, सबसे कम नहीं। जनवरी 2000 में सिर्फ 1% की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि जनवरी 2007, 2018 और 2025 में 2% बढ़ोतरी देखी गई थी। कर्मचारियों के लिए 1-2% भी मायने रखता है क्योंकि इससे मासिक वेतन, एरियर और पेंशन पर सीधा असर पड़ता है।

8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया आगे

इस बीच 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। सरकार ने 3 नवंबर 2025 को इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी किए थे। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लाइव है और MyGov पोर्टल पर विस्तृत प्रश्नावली उपलब्ध है, जिसकी अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 तय की गई है। केवल ऑनलाइन सुझाव ही स्वीकार किए जा रहे हैं। सर्वे में फिटमेंट फैक्टर, सालाना इंक्रीमेंट, पेंशन ढांचा और भत्तों में संशोधन जैसे 18 अहम सवाल शामिल हैं। आयोग को 18 महीने में अपनी अंतिम सिफारिशें देनी हैं। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच हो सकता है, जिससे वेतन में 30–34% तक बढ़ोतरी संभव है। नई वेतन संरचना लागू होते ही DA शून्य कर दिया जाएगा, जैसा हर नए वेतन आयोग में होता आया है।

50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी लाभ

करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स इस आयोग की सिफारिशों से लाभान्वित होंगे। कर्मचारी संगठनों की ओर से भी मांगों का मसौदा तैयार किया जा रहा है और 25 फरवरी 2026 को ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। फिलहाल सबकी नजर मार्च में होने वाली DA घोषणा पर है। भले ही बढ़ोतरी 2% ही क्यों न हो, यह महंगाई से राहत देती रहेगी और बाद में 8वें वेतन आयोग के तहत बेसिक पे में मर्ज हो सकती है।

कुल मिलाकर, 2026 का साल कर्मचारियों के लिए बदलाव का साल साबित हो सकता है। जहां 7वें वेतन आयोग का दौर खत्म होकर 8वें वेतन आयोग की नई शुरुआत होगी।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां