सोने और चांदी की कीमतें (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Todays Gold Rate: महंगे हुए सोने के दाम, चांदी की कीमतों में मामूली उछाल

आज Gold-Silver Price में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। आज सोना 700 रुपये तक महंगा हो गया है, तो चांदी की कीमतों में भी मामूली 93 रुपये की बढ़त हुई हैं।

अपूर्वा नायक

Gold Silver Rate: बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखने के लिए मिली है। जहां एक ओर 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 700 रुपये का उछाल आया है, साथ ही सिल्वर का रेट 1,00,000 के आंकड़े को पार कर गया हैं।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 721 रुपये से बढ़कर 99,017 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पिछले मंगलवार को 98,296 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का रेट बढ़कर 90,700 रुपये हो गया है, जो कि पहले 90,039 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड का रेट बढ़कर 74,263 रुपये हो गया है, जो कि पहले 73,722 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

आज का सिल्वर रेट

सिल्वर का रेट बढ़कर 1,13,400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है, जो मंगलवार को 1,13,307 रुपये प्रति किलो थी। सिल्वर के रेट्स में 93 रुपये की हल्की बढ़त देखने के लिए मिली है। वायदा बाजार में गोल्ड रेट में तेजी और सिल्वर रेट में गिरावट देखने के लिए मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर गोल्ड का रेट 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.32 फीसदी बढ़कर 98,572 रुपये और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.53 फीसदी कम होकर 1,13,154 रुपये थी।

इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड का दाम

इंटरनेशनल लेवल पर भी गोल्ड रेट में तेजी और सिल्वर रेट में गिरावट देखी जा रही है। कॉमैक्स पर गोल्ड करीब 0.01 फीसदी बढ़कर 3,324.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.79 फीसदी कम होकर 37.98 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, गोल्ड 400 की बढ़त के साथ 99,500 पर कारोबार कर रहा था क्योंकि कॉमेक्स गोल्ड में रातोंरात बढ़त और रुपये में तेज कमजोरी ने घरेलू कीमतों को बढ़ा दिया। 98,000 से 99,500 रुपये तक की हालिया तेजी काफी हद तक रुपये पर आधारित है, जिसमें कॉमैक्स गोल्ड का लिमिटेड सपोर्ट है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा है कि बाजार प्रतिभागी अब आज रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व पॉलिसी के फैसले के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही वे जीडीपी, अनएम्पॉलयमेंट रेट, एडीपी नॉन-फार्म एम्प्लॉयमेंट चेंज और नॉन-फार्म पेरोल समेत मुख्य इकोनॉमिक डेटा का भी इंतजार कर रहे हैं। घटनाक्रम को देखते हुए, गोल्ड की लिमिट बढ़कर 98,500-1,01,000 रुपये हो गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि