सोने की कीमत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold Silver Rate Today: 95,282 रुपये हुई 10 ग्राम सोने की कीमत, चांदी 25 रुपये सस्ता

सोमवार को सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,328 रुपये बढ़कर 95,282 रूपये पर पहुंचा गया। वहीं चांदी की कीमत में 25 रूपये की गिरावट दर्ज की गई।

अक्षय साहू

नवभारत बिजनेस डेस्क: शेयर बाजार में पिछले कई हफ्तों में उथल-पुथल मची हुई है, लेकिन सोमवार (5 मई 2025) को सोने में निवेश करने वालों के लिए फायदेमंद रहा। सोमवार को सोने के दाम में 1,328 की बढ़त देखी गई। बाजार बंद होने से पहले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 95,282 रूपये पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 93,954 रूपये थी।

पिछले महीने 22 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद शेयर बाजार के साथ सोना भी उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। ट्रंप की घोषणा से पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख रुपये तक पहुंच गई थी।

चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने की कीमत में जहां 1,328 की बढ़त देखी गई वहीं चांदी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को एक किलो चांदी की कीमत 25 रुपये गिरकर 94,100 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 94,125 रुपये प्रति किलो था। इससे पहले सोने 21 अप्रैल को 99,100 रुपये का और 28 मार्च को चांदी 1,00,934 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 19,120 रुपए तक महंगा हो चुका है। साल की शुरुआत में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए था जो अब बढ़कर 95,282 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 8,083 रुपए बढ़कर 94,100 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश के प्रमुख 4 महानगरों दिल्ली,मुंबई,कोलकाता और चेन्नई की बात करें तो…

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,880 रुपए है।

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,730 रुपए है।

कोलकाता में  10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,730 रुपए है।

चेन्नई में  10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,730 रुपए है।

भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,780 रुपए है।

हैदराबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,730रुपए है।

नागपुर में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,730 रुपए है।

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR