-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Airtel Business Launches Bnd Service For Entrepreneurs Will Help Differentiate Between Business Calls Spam
एयरटेल बिजनेस ने उद्यमियों के लिए की ‘बीएनडी’ सेवा की शुरुआत, दिखाई देगा बिजनेस और स्पैम कॉल के बीच का अंतर
- Written By: आंचल लोखंडे
एयरटेल बिज़नेस ने आज 'बिज़नेस नेम डिस्प्ले' (बीएनडी) सेवा के लॉन्च की घोषणा की है। यह सेवा उद्योग में अपनी तरह की पहली, नई तकनीक पर आधारित सुविधा है

'बीएनडी' सेवा की शुरुआत। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: एयरटेल बिज़नेस ने आज ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ (बीएनडी) सेवा के लॉन्च की घोषणा की है। यह सेवा उद्योग में अपनी तरह की पहली, नई तकनीक पर आधारित सुविधा है, जिसका उद्देश्य कंपनियों और उपभोक्ताओं के बीच होने वाले संवाद को अधिक विश्वसनीय और प्रभावी बनाना है। इस सेवा के ज़रिए कंपनियां, अपनी आउटगोइंग कॉल्स के दौरान ग्राहकों के मोबाइल स्क्रीन पर अपना ब्रांड नाम प्रदर्शित कर सकेंगी, जिससे ग्राहकों को भरोसेमंद बिज़नेस कॉल्स और स्पैम कॉल्स के बीच आसानी से अंतर करने में मदद मिलेगी।
एयरटेल ने अपने ग्राहकों को स्पैम कॉल्स से राहत दिलाने के लिए भारत का पहला स्पैम-रोधी नेटवर्क शुरू किया है। इस पहल को देशभर में चलाए गए एक बड़े जनजागरूकता अभियान के ज़रिए ग्राहकों तक पहुंचाया गया, ताकि वे इस समस्या को बेहतर तरीके से समझ सकें और सतर्क रह सकें। इस पहल के चलते एक ओर जहां स्पैम कॉल्स को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने अनजान या स्पैम के रूप में चिन्हित कॉल्स को अनदेखा करना शुरू किया, वहीं दूसरी ओर इसका एक अनचाहा असर यह हुआ कि कई ब्रांड्स की कॉल्स भी स्पैम के तौर पर टैग हो गईं।
भरोसेमंद और सुरक्षित संचार का माहौल
इस वजह से ग्राहक कई बार बैंकों, फ़ूड डिलीवरी, कूरियर सेवा या डॉक्टर की ज़रूरी अपॉइंटमेंट जैसी अहम कॉल्स मिस कर देते थे। ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ इस समस्या का सीधा और सुरक्षित समाधान है। यह सेवा हर इनकमिंग कॉल में कंपनी का नाम दिखाकर ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी देती है, जिससे वे सोच-समझकर फैसला ले सकें। इससे कंपनियां अपनी पहचान बेहतर ढंग से बना सकती हैं और ग्राहक धोखाधड़ी से सुरक्षित रहते हैं, जिससे एक भरोसेमंद और सुरक्षित संचार का माहौल बनता है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, मूडीज ने किया अलर्ट…
स्मार्ट, सुरक्षित और पारदर्शी संचार
एयरटेल बिज़नेस के डायरेक्टर एवं सीईओ, शरत सिन्हा ने कहा, “एयरटेल में हमारा निरंतर प्रयास एक ऐसा संचार अनुभव देने का है जो स्मार्ट, सुरक्षित और पारदर्शी हो। ‘बिज़नेस नेम डिस्प्ले’ के ज़रिए हम व्यवसायों को हर कॉल के साथ विश्वास कायम करने और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अवसर दे रहे हैं, वहीं ग्राहकों को यह भरोसा मिल रहा है कि उन्हें कॉल कौन कर रहा है। यह सेवा दोनों पक्षों के लिए संवाद को अधिक निजी, सुरक्षित और सहज बनाने का माध्यम है।”
250+ कंपनियों को शुरू करके ग्राहक भागीदारी
इस समाधान का सफल परीक्षण 250 से अधिक कंपनियों के साथ किया गया, जिनमें बैंकिंग, रिटेल, फ़ूड डिलीवरी, मोबिलिटी, क्विक कॉमर्स, कूरियर और लॉजिस्टिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल थे। इन व्यवसायों ने पिछले 30 दिनों में 1.5 मिलियन से अधिक फोन नंबरों का उपयोग करके 12.8 मिलियन कॉल किए, जिसके परिणामस्वरूप ग्राहक जुड़ाव में प्रभावशाली वृद्धि हुई।
Airtel business launches bnd service for entrepreneurs will help differentiate between business calls spam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














