आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स-सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: एक हफ्ते में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, 16480 महंगा हुआ सोना, चांदी 40000 उछली

Gold-Silver Rate Today 25 Jan: भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते भारी तेजी आई। एक सप्ताह के भीतर 24 कैरेट सोना 16480 महंगा हो गया है, वहीं चांदी ने 40000 की रिकॉर्ड बढ़त बनाई।

प्रिया सिंह

Record Gold Price Hike In 2026: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही कीमती धातुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। 2026 में सोने की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 25 जनवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों और वैश्विक नीतिगत जोखिमों के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित संपत्तियों (Safe Assets) की ओर बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिलहाल 4967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश के महानगरों में सोने के भाव

राजधानी दिल्ली में 25 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। अन्य प्रमुख शहरों की स्थिति इस प्रकार है।

  • दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़: यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,410 और 22 कैरेट का भाव 1,47,050 प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु: इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,60,260 और 22 कैरेट सोना 1,46,900 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
  • अहमदाबाद और भोपाल: यहां 24 कैरेट का रेट 1,60,310 दर्ज किया गया है।

चांदी में 40,000 की तूफानी तेजी

सोने की राह पर चलते हुए चांदी ने भी निवेशकों को मालामाल कर दिया है। साप्ताहिक आधार पर चांदी की कीमत में 40,000 की शानदार बढ़त देखी गई है। 25 जनवरी की सुबह चांदी का भाव 3,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 99.46 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।

गोल्डमैन सैक्स का बड़ा अनुमान

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने सोने की कीमतों को लेकर अपने भविष्य के अनुमान में बड़ा बदलाव किया है। फर्म ने दिसंबर 2026 के लिए सोने का लक्ष्य 4,900 डॉलर से बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि वैश्विक नीतिगत जोखिमों से बचने के लिए निजी क्षेत्र के खरीदार 2026 में सोना बेचना पसंद नहीं करेंगे, जिससे कीमतों को और सहारा मिलेगा।

कीमतों में उछाल की मुख्य वजह

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने सोने और चांदी में निवेश को बढ़ावा दिया है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की अगली बैठक 27-28 जनवरी को होने वाली है, जिस पर दुनिया भर के निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं। ब्याज दरें घटने पर आमतौर पर सोने जैसे गैर-ब्याज वाली संपत्तियों की मांग बढ़ जाती है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला