देश के प्रमुख शहरों में आज सोने- चांदी का ताजा भाव सोर्स- सोशल मीडिया
बिज़नेस

Gold-Silver Price Today: MCX पर सोना-चांदी फिसले, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से बढ़ा दबाव

Gold-Silver Price 7 September: MCX पर सोमवार सुबह सोना 0.30% और चांदी 0.33% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के बाद फेड की दर बढ़ोतरी की आशंकाएं मजबूत हुई हैं।

करुणा नंद शाहवाल

MCX Gold Rate: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 7 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। सुबह 9:15 बजे के आसपास MCX पर सोना 0.30% गिरकर 1,52,315 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 0.33% टूटकर 2,36,885 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी श्रम बाजार में मजबूती के संकेत मिलने से फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी की उम्मीदें तेज हुई हैं, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा है। अब बाजार की नजर इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी CPI और PPI महंगाई आंकड़ों पर टिकी है।

सोने-चांदी के सुबह 9:15 बजे के ताजे भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना आज सुबह बजे के करीब 0.30% गिरकर 1,52,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं चांदी 0.33% की गिरावट के साथ 2,36,885 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अमेरिकी बाजारों में भी सोना फ्यूचर्स डॉलर इंडेक्स में मामूली तेजी के बीच 0.75% गिरकर $4,436.49 प्रति ट्रॉय औंस पर पंहुच गया।

जानिए कौन से शहर में आज सोने का क्या रेट है?

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का ताजा भाव

शहर24 कैरेट सोना (₹/ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/ग्राम)
चेन्नई156661436012130
मुंबई154791418911609
दिल्ली154941420411624
कोलकाता154791418911609
वडोदरा154841419411614
अहमदाबाद154841419411614
हैदराबाद154791418911609

देश में आज चांदी का रेट क्या है?

देश के प्रमुख शहरों में आज चांदी का ताजा भाव

शहरचांदी का भाव (₹/किलोग्राम)
चेन्नई254800
मुंबई249900
दिल्ली249900
कोलकाता249900
वडोदरा249900
अहमदाबाद249900
हैदराबाद254800

अमेरिकी रोजगार आंकड़ों से टूटा सोना-चांदी

शुक्रवार को जारी अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई। नए आंकड़ो के मुताबिक, अमेरिका में रोजगार वृद्धि उम्मीद से बेहतर रही, जबकि अगस्त में बेरोजगारी दर 4.1% पर स्थिर रही।

मजबूत श्रम बाजार के संकेत मिलने से निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दरों को बढ़ा सकता है। इसी संभावना के चलते सोना-चांदी पर दबाव बढ़ा और दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

LPL के अर्थशास्त्री ने बताई गिरावट की बड़ी वजह

LPL फाइनेंशियल के मुख्य अर्थशास्त्री जेफरी रोच के अनुसार, अगस्त में अमेरिका में 1.62 लाख नई नौकरियां जुड़ीं, जबकि जुलाई के रोजगार आंकड़ों में भी 21 हजार का ऊपर की ओर संशोधन किया गया।

उनका कहना है कि यह मजबूत पेरोल रिपोर्ट फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) के कुछ और सदस्यों को ब्याज दर बढ़ाने के पक्ष में ला सकती है। रोच के मुताबिक, 16 सितंबर की FOMC बैठक में दर बढ़ोतरी का दबाव बढ़ गया है और यदि फेड कोई कदम नहीं उठाता, तो बाजार में अस्थिरता और बढ़ सकती है।

डॉलर और ट्रेजरी यील्ड से सोने पर दबाव

अर्थशास्त्री जेफरी रोच ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और मजबूत होते डॉलर की वजह से सोने की कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। वहीं, अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव और ऊंचे कच्चे तेल के दाम महंगाई के जोखिम को बनाए हुए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी PPI और CPI के आंकड़े बेहद अहम होंगे। इन्हीं महंगाई आंकड़ों से तय होगा कि फेड की दर बढ़ोतरी की उम्मीदें और मजबूत होती हैं या फिर सोने की कीमतों में एक और बड़ी गिरावट देखने को मिलती है।

Delhi Building Collapse Live: CM रेखा ने संबंधित अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश, रेस्क्यू जारी; 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO