सोने चांदी की कीमत में बढ़ोतरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate: शादियों के सीजन में लगा बड़ा झटका! आसमान छू रहे हैं सोने-चांदी के दाम, देखें आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate: भारत में आज सोने की कीमतें 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गईं। अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण सर्राफा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव जारी है।

अक्षय साहू

Gold Silver Price Today 27 April 2026: भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव बताया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों को प्रभावित किया है।

बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट सोना टैक्स सहित 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जबकि चांदी  की कीमतों में थोड़ी उछाल देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी आज 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,45,009 रुपए किलो पर ट्रेड कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,708.17 डॉलर प्रति औंस रही। अलग-अलग घरेलू स्रोतों में भी दामों में अंतर देखा गया, जैसे गुडरिटर्न्स के अनुसार सोना 1,54,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि IBJA के अनुसार यह करीब 1,51,479 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट (Carat) कीमत (प्रति 10 ग्राम)
18 कैरेट ₹1,15,670
22 कैरेट ₹1,41,340
24 कैरेट ₹1,54,180

पिछले दिनों की तुलना में सोने में काफी तेजी देखी गई है। 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। हालांकि हाल के दिनों में डॉलर की मजबूती और वैश्विक अस्थिरता के चलते इसमें उतार-चढ़ाव जारी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार चांदी की कीमत

चांदी के बाजार में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 75.96 डॉलर प्रति औंस रही, जबकि कुछ घरेलू आंकड़ों में यह 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक भी दिखाई दी।

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी, जहां यह 200 रुपये सस्ता होकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। दूसरी ओर चांदी में भी करीब 3,000 रुपये की गिरावट देखी गई और यह 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?