आज के सोना चांदी के भाव सोर्स-सोशल मीडिया
बिज़नेस

Gold Rate Today: अनंत चतुर्दशी पर सोने के भाव में उछाल, चांदी भी तेज; जानें 25 सितंबर का ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today: अनंत चतुर्दशी पर सोना-चांदी महंगा हुआ है। COMEX पर सोना बढ़कर 4,327 डॉलर पहुंचा। आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट सोने व चांदी के ताजा रेट्स चेक करके ही खरीदारी करें।

करुणा नंद शाहवाल

Silver Price Today: अनंत चतुर्दशी के मौके पर अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक कर लें। शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना या चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

COMEX पर सुबह सोने और चांदी दोनों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि घरेलू बाजार में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, जयपुर, भोपाल, लखनऊ और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के साथ चांदी के आज के रेट पर नजर डालना जरूरी है।

COMEX पर गोल्ड-सिल्वर में तेजी

आज सुबह 7:30 बजे COMEX पर सोने के भाव में 0.69% की तेजी दर्ज हुई और यह बढ़कर 4,327.60 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। वहीं चांदी भी 0.53% चढ़कर 64.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

MCX पर कल सोना-चांदी इस भाव पर हुआ बंद

घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर कल सोने का भाव 1,50,841 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,34,030 रुपये रही। आज के कारोबार में निवेशकों की नजर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के साथ MCX के भाव पर भी बनी हुई है।

Bullions.co.in पर सोने-चांदी के ताजा भाव

Bullions.co.in के अनुसार, सोने की कीमत फिलहाल 1,51,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 2,34,040 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बीच घरेलू कीमतों में भी हलचल देखने को मिल रही है।

IBJA पर अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के रेट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 15,079 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 14,717 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 12,214 रुपये प्रति ग्राम पर है।

दिल्ली से भोपाल तक चांदी 2.44 लाख

Goodreturns के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर और भोपाल में आज चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी 2,49,900 रुपये के भाव पर बिक रही है। यानी इन प्रमुख शहरों में चेन्नई में चांदी का रेट सबसे ज्यादा है।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर

ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। क्रूड के दाम में गिरावट से महंगाई को लेकर बनी आशंकाओं में कुछ कमी आ रही है। इसका असर वैश्विक कमोडिटी बाजार के साथ-साथ घरेलू कमोडिटी बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा