Gold-Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी फिसली; जानें 10 शहरों के ताजा भाव

24 Carat Gold Price Today: सोने की कीमत लगातार दूसरे दिन गिरी है। 24 और 22 कैरेट गोल्ड 10 रुपये सस्ता हुआ, जबकि चांदी के भाव में भी 100 रुपये की गिरावट आई। जाने 10 सबसे बढे शहरों के आज के ताज रेट।
Gold-Silver Price Today
आज सोने- चांदी के भावसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Silver Rate India: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव और वैश्विक बाजारों के दबाव के बीच सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन स्थिर रहने के बाद आज 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों सस्ता हुआ। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में कुल 1,270 रुपये और 22 कैरेट सोने में 1,160 रुपये की कमी आई है।

वहीं, आज दोनों की कीमत में 10-10 रुपये की गिरावट हुई। चांदी के भाव में भी लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली है। औद्योगिक मांग में सुस्ती के बीच आज एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हुई। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव अलग-अलग हैं।

जाने देश के 10 बढ़े शहरों में सोने के क्या भाव हैं?

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट सोने की कीमत

लगातार दूसरे दिन फिसली चांदी

चांदी के भाव में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। एक दिन स्थिर रहने के बाद बीते दो दिनों में एक किलो चांदी 5,100 रुपये सस्ती हुई है।

इससे पहले 18 और 19 सितंबर को लगातार दो दिनों में चांदी 10,000 रुपये महंगी हुई थी। अब दिल्ली में एक किलो चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,49,900 रुपये पर आ गया है।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में जाने चांदी का भाव

देश के प्रमुख महानगरों में चांदी के भाव की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी 2,49,900 रुपये के भाव पर बिक रही है। यानी इन तीनों शहरों में आज चांदी की कीमत समान है। हालिया उतार-चढ़ाव के बीच चांदी के भाव में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

चेन्नई में सबसे महंगी बिक रही चांदी

चारों बड़े महानगरों में चेन्नई में चांदी का भाव सबसे ज्यादा है। यहां एक किलो चांदी 2,59,900 रुपये पर बिक रही है। यह दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के मुकाबले 10,000 रुपये महंगी है। वहीं, पिछले दो दिनों की गिरावट के बाद निवेशकों की नजर अब चांदी की अगली चाल पर बनी हुई है।

Gold-Silver Price Today
Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ₹2.55 लाख के करीब, जाने दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा गोल्ड रेट

Gold को लेकर क्या कह रहे हैं जानकार?

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Lemonn के हेड ऑफ रिसर्च गौरव गर्ग के अनुसार फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों पर कई तरह के दबाव देखने को मिल रहे हैं।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त रुख और महंगाई को लेकर बनी चिंता के चलते बॉन्ड यील्ड और डॉलर मजबूत बने हुए हैं, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है।

पश्चिमी एशिया तनाव से मिल रहा सपोर्ट

हालांकि, पश्चिमी एशिया में जारी तनाव सोने और चांदी के लिए कुछ हद तक सपोर्ट का काम कर रहा है।

भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने पर निवेशक अक्सर सुरक्षित निवेश (Safe Haven) माने जाने वाले सोने की ओर रुख करते हैं। गौरव गर्ग के अनुसार, यही मांग फिलहाल कीमती धातुओं की कीमतों को सहारा दे रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com