सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: 24 सितंबर को सोना ₹1,530 और चांदी ₹3,890 तक सस्ती, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today: 24 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। जानिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ताजा भाव, MCX रेट और प्रमुख शहरों के सोने-चांदी के दाम।

अक्षय साहू

Gold-Silver Price Today 24 September: आज 24 सितंबर को सोने और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। घरेलू बाजार दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। Bullions.co.in के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1 लाख 52 हजार 90 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 23 सितंबर को इसी समय सोने की कीमत 1 लाख 53 हजार 620 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

Bullions के मुताबिक, घरेलू बाजार में  चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। आज चांदी का भाव घटकर 2,360,80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, 23 सितंबर को इसी समय चांदी की कीमत 2 लाख 39 हजार 970 रुपये प्रति किलोग्राम थी। यानी कल और आज के भाव में 3,890 रूपए का फर्क है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में  सोने और चांदी की कीमतों की बात करें, तो यहां भी सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। सोना 1.43 फीसदी गिरकर 4277.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 3.20 फीसदी की गिरावट के साथ 63.88 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई। MCX पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रही। सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 360 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, चांदी 2 लाख 36 हजार 85 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह

सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती मानी जा रही है। डॉलर जुलाई के बाद से अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।

इसके अलावा फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त रुख वाले बयानों से ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें भी प्रभावित हुई हैं। ऊंची ब्याज दरों के कारण सोने जैसी बिना ब्याज देने वाली संपत्तियों का आकर्षण कम हो सकता है। आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयान सोने की कीमतों के लिए अहम रहेंगे। निवेशक इन बयानों से ब्याज दरों की अगली दिशा के संकेत तलाश रहे हैं।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा कीमत की बात करें, तो मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,810 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। जबकि 999 फाइन सिल्वर की कीमत 2,35, 650 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसी प्रकार दिल्ली में सोने का भाव 1,51,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी का भाव 2,35,240 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चेन्नई में सोने की कीमत आज 1,52,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, वहीं चांदी 2,36,340 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। 

कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में आज सोने का भाव क्रमशः 1,51,610, 1,51,930 और 1 लाख 52 हजार 50 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी 2,36,340, 2,35,340 और हैदराबाद में चांदी का भाव 2 लाख 36 हजार 20 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट