Gold-Silver Rate: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 14 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी जैसे शुभ अवसर पर अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।
COMEX पर सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि गणेश चतुर्थी के कारण आज MCX के मॉर्निंग सेशन में ट्रेडिंग बंद रहेगी। हालांकि, देशभर के सर्राफा बाजार खुले रहेंगे और दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ व इंदौर समेत प्रमुख शहरों में नई कीमतों पर खरीदारी होगी।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 14 सितंबर को COMEX में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। सुबह 6:30 बजे तक सोने की कीमत 0.79% फिसलकर 4,374.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
जबकि स्पॉट सिल्वर 1.22% की कमजोरी के साथ 64.390 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
वहीं घरेलू वायदा बाजार MCX पर पिछले कारोबारी दिन यानी 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को सोना 1,52,655 प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,34,886 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
घरेलू सर्राफा बाजार में Bullions.co.in के अनुसार, 14 सितंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,260 प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्ध चांदी की कीमत 2,34,690 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों पर डॉलर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, वैश्विक महंगाई के आंकड़े और रुपये की चाल का सीधा असर पड़ता है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,457 रुपये प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 14,169 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,939 रुपये प्रति ग्राम पर है। 1 किलो चांदी की आज चेन्नई में 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली 24 कैरेट सोना 15,472 रुपये प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 14,184 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,608 रुपये प्रति ग्राम पर है। 1 किलो चांदी आज चेन्नई में 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 15,457 रुपये प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 14,169 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,593 रुपये प्रति ग्राम पर है। जबकि 1 किलो चांदी आज चेन्नई में 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
इंदौर में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,462 रुपये प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 14,174 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,598 रुपये प्रति ग्राम पर है। जबकि 1 किलो चांदी चेन्नई में 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 15,457 रुपये प्रति ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 14,169 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 11,457 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। तो वही 1 किलो चांदी लखनऊ में आज 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।