आज सोने-चांदी का भाव (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता तो चांदी ने मारी छलांग, जानें 1 सितंबर को 22-24 कैरेट गोल्ड के नए रेट

Gold-Silver Price: 1 सितंबर 2026 को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई, जबकि चांदी 0.73% चढ़ी। घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1,54,910 और चांदी ₹2,39,800 प्रति किलो रही।

अक्षय साहू

Gold-Silver Rate Today: वैश्विक राजनीति में जारी हलचल का असर आज सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला। मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को देश में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। जबकि, चांदी की कीमतों में मामूली लेकिन तेजी देखने को मिली। चांदी की कीतमों में मंगलवार को 0.73 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। 

मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोना 0.10% की गिरावट के साथ 1,54,300 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर ट्रेड करता नजर आया। जबकि चांदी 0.73 प्रतिशत के उछाल के साथ 2,35,547 लाख रुपये किलोग्राम की दर पर करोबार कर रहा था। पिछले कुछ दिनों लगातार गिरावट के बाद पिछले कुछ दिनों में चांदी के अच्छी वापसी की है।

घरेलू बाजार में सोने का भाव

घरेलू वायदा बाजार की बात करें, तो यहां सोने की कीतमों में अधिक बदलाव नहीं हुआ है। 24 कैरेट सोने का रेट 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, 999 फाइन चांदी 2,39,800 रुपये प्रति किलो के भाव पर बनी हुई है। खरीदारों और निवेशकों की नजर आज के नए रेट पर है।

देशभर में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,001 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले एक साल में सोने की कीमत में 47.34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यानी एक साल में सोने ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

किस शहर में सबसे महंगा सोना?

शहरों के हिसाब से सोने के दाम में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। चेन्नई में 22 कैरेट सोना 1,42,157 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,55,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह दिए गए शहरों में सबसे ज्यादा रेट है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,41,497 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,54,360 रुपये है। मुंबई में 22 कैरेट का भाव 1,41,744 रुपये और 24 कैरेट का 1,54,630 रुपये है।

कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,41,561 रुपये और 24 कैरेट 1,54,430 रुपये है। बेंगलुरु में 22 कैरेट का रेट 1,41,854 रुपये और 24 कैरेट का 1,54,750 रुपये है। हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 1,41,973 रुपये और 24 कैरेट 1,54,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत में 92.63 फीसदी का उछाल

देश में 999 फाइन चांदी का रेट 2,39,800 रुपये प्रति किलो है। वहीं 925 स्टर्लिंग चांदी 2,21,815 रुपये प्रति किलो है। पिछले एक साल में चांदी की कीमत 92.63 फीसदी बढ़ी है। 1 सितंबर 2025 को चांदी 1,24,490 रुपये प्रति किलो थी। 

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता

8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन का बड़ा कदम, पीएमएलए कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती