Gold-Silver Rate Today: सोने में 48 घंटे में 5500 रुपये की तेजी, चांदी 15000 रुपये महंगी, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Rate 22 August: कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक तनाव के कारण सोने की कीमत में 48 घंटे में 5500 रुपये की बंपर बढ़त दर्ज की गई है, जबकि चांदी भी 15000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो चुकी है।
Gold-Silver Rate Today In India
सोने-चांदी का भाव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold-Silver Rate Today In India: वैश्विक बाजार में कमजोरी और कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में बंपर तेजी आई है। लगातार बढ़ते कूटनीतिक तनाव और युद्ध के जोखिमों के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की मांग काफी बढ़ गई है, जिससे बाजार में भारी उछाल देखा गया है।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते आर्थिक उतार-चढ़ाव ने निवेशकों को शेयर बाजार से पैसा निकालकर बुलियन बाजार में लगाने के लिए प्रोत्साहित किया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और स्थानीय सर्राफा बाजारों में इस तेज उछाल के बाद सोने और चांदी के दाम पिछले तीन महीनों के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं, जिससे ग्राहक हैरान हैं।

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हाजिर बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1200 रुपये की बढ़त के साथ प्रति 10 ग्राम 1,63,500 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले कारोबारी सत्र में इसका मूल्य 1,62,300 रुपये था। महज 48 घंटे के भीतर सोने के भाव में 5500 रुपये की भारी वृद्धि हुई है, जिससे यह 1.60 लाख के स्तर को पार कर गया।

चांदी का भाव 

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भयंकर उछाल दिखा और दिल्ली में इसकी कीमत 5000 रुपये बढ़कर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। गुरुवार को यह 10,000 रुपये चढ़कर 2,45,000 रुपये पर बंद हुई थी, जिसका मतलब है कि सिर्फ दो दिनों में चांदी 15,000 रुपये महंगी हुई है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों में भी सोने की दरें काफी बढ़ी हैं। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,630 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,47,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,60,480 रुपये और 22 कैरेट 1,47,100 रुपये है, जबकि पटना में 24 कैरेट का भाव 1,60,530 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold-Silver Rate Today In India
हैदराबाद रियल एस्टेट में ऐतिहासिक धमाका, ₹264 करोड़ प्रति एकड़ में बिकी सरकारी जमीन, टूटा पुराना रिकॉर्ड

विशेषज्ञों की राय और बाजार का विश्लेषण

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को सोने में तेजी जारी रही और यह लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त की ओर बढ़ रहा है। उनके अनुसार कमजोर डॉलर और लंबी अवधि के अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट ने चांदी को मजबूत किया है। वहीं सौमिल गांधी ने कहा कि निवेश की मजबूत मांग और बॉन्ड बाजार में उतार-चढ़ाव इस तेजी के मुख्य कारण हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने की हाजिर कीमत लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,600.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा लंबी अवधि की प्रतिभूतियों का पुनर्खरीद कार्यक्रम बढ़ाने से बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई है। इस नीतिगत बदलाव और वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण आने वाले समय में भी बाजार में तेजी बनी रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com