आज सोने-चांदी के ताजा रेट सोर्स-सोशल मीडिया
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दाम गिरे, चांदी भी ₹100 फिसली; जानें दिल्ली-मुंबई समेत महानगरों का भाव

Gold Rate Today 24 Karat City Wise: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव और बॉन्ड यील्ड में तेजी से सोने-चांदी के दाम गिरे हैं। 24 कैरट सोना 3890 सस्ता हुआ, वहीं दिल्ली में चांदी 2,39,900 रुपये किग्रा पर आई।

करुणा नंद शाहवाल

Gold Silver Price Drop Today 30 September: पश्चिमी एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बॉन्ड यील्ड में उछाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आगे भी बढ़ोतरी की आशंकाओं के कारण सोने की चमक फीकी पड़ी है।

पिछले तीन दिनों के भीतर 24 कैरट वाला 10 ग्राम सोना 3,890 रुपये और 22 कैरट वाला सोना 3,560 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती के चलते सितंबर महीने के आखिरी दिन 30 सितंबर को चांदी की कीमतों में भी 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

कच्चे तेल की कीमतों से बढ़े दाम

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में आज एक किलो चांदी 2,39,900 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से मंडराते महंगाई के खतरे और मजबूत होते डॉलर के कारण निवेशकों का रुझान सोने से हट रहा है। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी सर्राफा बाजार पर आगे भी दबाव बनाए रख सकती है।

जाने देश के 10 बड़े शहरों मे सोने के दाम

आज सोने का भाव 24 कैरेट शहर के हिसाब से

एक दिन स्थिर रहने के बाद फिर सस्ती हुई चांदी

चांदी के दाम में एक दिन की स्थिरता के बाद बुधवार, 30 सितंबर को मामूली गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 2,39,900 रुपये प्रति किलो हो गई है।

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी चांदी इसी भाव पर कारोबार कर रही है। इससे पहले 28 सितंबर को चांदी के दाम में 5,000 रुपये प्रति किलो की कमी आई थी, जबकि उससे पहले लगातार तीन दिन कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था।

सोने पर क्यों बढ़ रहा दबाव?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत नहीं मिलने से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को लेकर दिए गए सख्त बयानों के बीच कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इससे महंगाई बढ़ने की चिंता भी बढ़ रही है।

ब्याज दर और डॉलर का असर

महंगाई को देखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगे की ब्याज दर नीति पर बाजार की नजर है। फेड चेयरमैन केविन वॉर्श के महंगाई पर फोकस की बात कहने के बाद ब्याज दरों को लेकर अटकलें तेज हुई हैं।

ब्याज दरों में बढ़ोतरी की स्थिति में सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों पर दबाव बढ़ सकता है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में मजबूती भी सोने की कीमतों के लिए चुनौती बन सकती है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज