एक साल में सोना सबसे सस्ता (सोर्स- AI जेनरेटेड इमेड)
बिज़नेस

Gold-Silver Rate: एक साल में सोना सबसे सस्ता, ₹6,000 टूटकर ₹1.23 लाख पर आया; चांदी भी ₹10,000 फिसली

Gold-Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड ₹6,000 सस्ता होकर ₹1.23 लाख पर पहुंचा, चांदी भी ₹10,000 फिसली। जानें ताजा रेट और गिरावट के कारण।

मनोज आर्या

Highlights:

  • पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

  • शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड ₹5,947 टूटकर 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

  • पिछले साल 24 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,308 रुपये पर था।

Gold And Silver Price Crash: त्योहारों के बाद अब शादी सीजन में भी सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड 5,947 रुपये टूटकर 1.23 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस गिरावट के बाद सोना करीब एक साल पुराने भाव पर पहुंच गया है।

पिछले साल 24 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,308 रुपये पर था। इसके बाद चांदी 1.50 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और हाई लेवल पर हो रही मुनाफावसूली की वजह से दोनों महंगे धातुओं की कीमतों में गिरावट बनी हुई है

आज 20 नंबर को सोने-चांदी का भाव

  • 14 कैरेट- 72,997 रुपये

  • 18 कैरेट- 92, 688 रुपये

  • 22 कैरेट- 1,13,203 रुपये

  • 24 कैरेट- 1,23,584 रुपये

नोट: कीमत (रुपये/10 ग्राम)। सोर्स: IBJA

देशभार में सोने का भाव

अलग-अलग शहरों में सोने का दाम अलग क्यों?

देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में अंतर के पीछे मुख्य रूप से ये कारण हो सकते हैं। एक शहर से दूसरे शहर में सोना ले जाने में ट्रांस्पोर्टेशन और सुरक्षा पर लगे खर्च भी जुड़ जाते हैं। जिससे दूरी के हिसाब से कीमतों में अंतर दिखता है।

साउथ इंडिया में ज्यादा खपत (लगभग 40 फीसदी) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। वहीं, राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। इसके अलावा ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।

एक साल मे कैसा रहा सोने-चांदी का चाल?

हाई से 30% फिसला सोना, चांदी में 60% की गिरावट

इस वर्ष सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद से अब तक सोने की कीमत लगभग 52.4 हजार रुपए यानी करीब 30% कम हो चुकी है।

चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपये थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसके बाद से चांदी लगभग 2.29 लाख रुपये यानी 60% कम हो चुकी है।

गोल्ड खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। यह नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे- AZ4524। हॉलमार्किंग से सोने के कैरेट की जानकारी मिलती है।

सोने का सटीक वजन और खरीदारी के दिन की कीमत को विभिन्न स्रोतों (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के अनुसार अलग-अलग होती है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

राजस्थान पंचायत चुनाव में मंत्री की पत्नी-बेटे हारे, DIG की पत्नी भी नहीं बचा सकीं सीट; कांग्रेस का दबदबा