सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

2,90,000 के पार निकली चांदी, सोने ने भी मारी छलांग, अंतर्राष्ट्रीय बाजार ने बदला मूड, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में 15 जनवरी 2026 को तेजी देखी गई। 24 कैरेट सोना 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,90,100 रुपये प्रति किलो हो गई।

अक्षय साहू

Gold-Silver Price 15 Jan: 15 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले साल की तरह इस साल के शुरूआती महीनों में भी कीमती धातुओं में मजबूत रुझान बना हुआ है। चांदी की कीमतें लगभग 3,00,000 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गई हैं। भारत में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,010 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। 

गुरूवार को 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,32,010 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,08,010 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,90,100 रुपये प्रति किलो हो गई है। हालांकि, कुछ शहरों में चांदी के भाव  2,95,000 तक पहुंच गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी फिसली

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोने का हाजिर भाव 4,595.30 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी का भाव 87.960 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर बुधवार को सोना 1,43,201 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2,89,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे बढ़ती जियोपोलिटिकल टेंशन मुख्य कारण मानी जा रही है। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव के साथ ही अमेरिका और ईरान के संबंधों में भी बढ़ती खिंचाव से निवेशक सेफ-हेवेन असेट्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसके अलावा, मेटल्स की मांग में भी वृद्धि ने कीमती धातुओं की कीमतों को ऊपर धकेला है। ऐसे में वैश्विक मार्केट में मामूली गिरावट के बावजूद आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी की संभावना बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो  दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,160 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट 1,32,160 रुपये और 18 कैरेट 1,08,010 रुपये प्रति दस ग्राम रही।

वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,010 रुपये, 22 कैरेट 1,32,010 रुपये और 18 कैरेट 1,08,010 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। इसी प्रकार हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,010 रुपये प्रति दस ग्राम, चेन्नई में 24 कैरेट 1,44,890 रुपये, 22 कैरेट 1,32,810 रुपये और 18 कैरेट 1,10,810 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। अहमदाबाद में 24 कैरेट 1,44,060 रुपये और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,010 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन