गोल्ड एंड सिल्वर (सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

चौथे दिन भी जारी है सस्ते सोने का दौर, जानें आज क्या हैं गोल्ड रेट

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी और ग्लोबल अनिश्चितताओं के चलते सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। आज सोना सस्ता हो गया है। इस हफ्ते में चौथे दिन भी सोने का दाम गिरा है।

अपूर्वा नायक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिबरेशन टैरिफ का प्लान कोर्ट के द्वारा खारिज होने के बाद शेयर मार्केट में आज उछाल देखी गई है। इसके अलावा हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरूवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 89,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। जबकि 24 कैरेट गोल्ड 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से ट्रेड कर रहा है। मुंबई में सिल्वर के रेट में आज 100 रुपये की गिरावट आयी है। साथ ही एमसीएक्स पर गोल्ड रेट 94,673 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है, तो सिल्वर 0.38 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 97,628 रुपये प्रति किलो की दर से ट्रेड कर रहा है।

क्या है आपके शहर का भाव

आज हम जानते हैं कि आपके शहर में गोल्ड रेट कितना चल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां पर 22 कैरेट सोने का दाम 89,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के अनुसार ट्रेड कर रहा है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड 97,629 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, अहमदाबाद में 22 कैरेट का गोल्ड 89,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 97,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

बिहार के पटना में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 89,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 97,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड 89,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 89,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 97,470 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। साथ ही बेंगलुरू में 22 कैरेट गोल्ड 89,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। अगर पश्चिम बंगाल के कोलकाता की बात की जाए तो यहां पर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 89,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है और 24 कैरेट गोल्ड 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम से ट्रेड कर रहा है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना